Bigg Boss Telugu 9 Winner: सलमान खान का शो बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है. शो के इस सीजन के विनर गौरव खन्ना रहे हैं. इस बीच अब बिग बॉस तेलुगु 9 को भी उसके इस सीजन का विनर मिल गया है. जी हां, शो का ग्रैंड फिनाले बेहद शानदार रहा और इस सीजन के विनर कल्याण पडला बने हैं. आइए जानते हैं कि ट्रॉफी के अलावा उन्हें और क्या मिला है?
कल्याण पडला बने विनर
समयम तेलुगु के अनुसार, बिग बॉस तेलुगु 9 के विनर कल्याण पडला रहे हैं और तनुजा पुट्टास्वामी रनर-अप रही हैं. वहीं, शो के दूसरे रनर-अप डेमन पवन रहे हैं. इसके अलावा चौथे नंबर पर इमैनुअल और पांचवें पर संजना गलरानी रही हैं. शो के फिनाले में कल्याण पडला और तनुजा पुट्टास्वामी के बीच कांटे की टक्कर थी.
बिग बॉस तेलुगु 9
खबरों के मुताबिक, तनुजा को बिग बॉस तेलुगु 9 का रनर-अप घोषित किया गया है. वहीं, डेमन पवन ने खुद ही शो से बाहर होकर 15 लाख रुपये जीते और विजेता कल्याण को ट्रॉफी के अलावा 35 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली है. वहीं, अगर शो की बात करें तो बिग बॉस तेलुगु 9 फिलहाल जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम करने के लिए अवेलेबल है.
यूजर्स ने दी बधाई
अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो शो के फिनाले को नहीं देख पाए और इसे देखना चाहते हैं, तो वो इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं. जैसे ही इंटरनेट पर सामने आया कि कल्याण शो के विनर बन गए हैं, तो हर ओर उनकी बातें होने लगीं और फैंस और यूजर्स उन्हें बधाई देने लगे. सोशल मीडिया पर सभी विनर को बधाई देने में लगे हुए हैं.
कौन हैं कल्याण पडला?
कल्याण पडला की बात करें तो उनके इंस्टाग्राम के अनुसार उन्हें सोल्जर कल्याण पडला के नाम से जाना जाता है. इंस्टाग्राम र उनके 426K फॉलोअर्स हैं और अब वो बिग बॉस तेलुगु 9 के विनर बन गए हैं. कल्याण पडला को उनके फैंस का बेहद प्यार मिलता है और फैंस को उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है.
यह भी पढ़ें- नौकरी करके उठाया घर का खर्चा, 5 साल तक टीवी एक्टर को नहीं मिला काम
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
12 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
15 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
15 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
20 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
21 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
21 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
21 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
23 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines