Sana Makbul on Armaan Malik Allegations: बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल इन दिनों सातवे आसमान पर हैं। सना मकबूल की पर्सनल लाइफ से लेकर उनकी प्रोफेशनल लाइफ के भी काफी चर्चे हो रहे हैं। सना के जीतने के बाद कई लोग अब उन्हें फिक्स्ड विनर तक का टैग दे रहे हैं। कई लोगों ने उनकी जीत के बाद कहा कि वो तो पहले से ही पता था कि सना ही जीतेंगी। हाल ही में सना मकबूल ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। शो में कंटेस्टेंट रह चुके अरमान मलिक और पायल मलिक को भी सना ने तगड़ा जवाब दिया है। क्या कुछ कहा है सना ने चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
अरमान-पायल ने सना पर लगाया आरोप
दरअसल यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने अपने एक वीडियो में बिग बॉस से जुड़े हुए कुछ सवालों के जवाब दिए। इस दौरान अरमान और पायल ने अपनी जर्नी को लेकर बात तो की ही साथ ही दूसरे कंटेस्टेंट्स को लेकर भी अरमान और पायल ने काफी कुछ कहा। शो की विनर सना मकबूल जिनके साथ अरमान मलिक की बिल्कुल भी जमती नहीं थी, उन्हें लेकर पायल ने कहा कि उसे पहले से ही पता था वो शो में आखिरी तक जाने वाली है। इसलिए उसकी शो की हर ड्रेस के साथ पहले से ही उसके इंस्टाग्राम पर फोटोशूट और वीडियो आ जाते थे। पायल ने कहा सि सना अपनी हर ड्रेस का फोटोशूट करवाकर गई थी क्योंकि उसे पता था कि वो फिनाले में पक्का जाने वाली है।
सना मकबूल ने अरमान-पायल को दिया जवाब
सना मकबूल ने अरमान और पायल द्वारा लगाए गए आरोपों पर बात करते हुए कहा कि मैं एक एक्ट्रेस हूं और उससे भी पहले मैं एक लड़की हूं। मुझे सजना-सवरना बहुत अच्छा लगता है और इसलिए मेरा वॉर्डरोब पूरा भरा हुआ है। इसके अलावा स्टाइलिस्ट की तरफ से भी मुझे बहुत कपड़े आते थे। मैं कहकर गई थी कि शो के 3 हफ्ते तक मैं यही ड्रेसेस पहनूंगी और यही मैंने किया भी। मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों कहा क्योंकि बहुत सारे लोग इससे पहले भी ऐसा ही करके गए थे। उन्होंने कहा कि आप विनर हो तो उंगली तो बहुत उठेगी, लेकिन ऐसा पहले से ही कुछ प्लान नहीं किया था।
सना ने अपनी जर्नी पर भी बात की
शो को लेकर सना ने कहा कि हर ‘वीकेंड का वार’ पर मुझे डांट पड़ती थी इसलिए मैं पूरे हफ्ते में क्या-क्या हुआ ये सोचती रहती थी। उन्हें शो के होस्ट की तरफ से बहुत फटकार लगी, इस पर सना ने कहा कि मुझे बिल्कुल भी आइडिया नहीं था कि बाहर लोग मुझे बहुत पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: देश को रिप्रेंजट करना सबके नसीब में नहीं होता… Vinesh Phoghat को लेकर क्या बोलीं Urvashi Rautela?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines