देश को रिप्रेंजट करना सबके नसीब में नहीं होता… Vinesh Phoghat को लेकर क्या बोलीं Urvashi Rautela?

Urvashi Rautela on Vinesh Phoghat Disqualification in Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 से विनेश के बाहर होने पर अब उर्वशी रौतेला ने भी रिएक्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि रेसलर को लेकर एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

Urvashi Rautela on Vinesh Phoghat

Urvashi Rautela on Vinesh Phoghat

विज्ञापन

Urvashi Rautela on Vinesh Phoghat Disqualification in Paris Olympic 2024: इस वक्त पूरे देश में ‘शेरनी’ विनेश फोगाट की चर्चा हो रही है। पेरिस ओलंपिक 2024 से विनेश का बाहर होना ना सिर्फ उन्हें बल्कि पूरे देश को झटका दे गया। हर कोई विनेश की हिम्मत बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इस बीत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने विनेश के पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालीफाई होने और कुश्ती से संन्यास लेने पर बात की है।

विनेश के डिसक्वालीफाई होने पर आया उर्वशी का रिएक्शन

हाल ही में instantbollywood ने उर्वशी रौतेला से विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने और कुश्ती से संन्यास लेने के बारे में पूछा कि इस पर आप क्या कहेंगी, तो उर्वशी ने कहा कि अपने देख को रिप्रेजेंट करना सबके नसीब में नहीं होता। अपने देश के लिए कुछ करना। मुझे लगता है कि इंटरनेशनल लेवल पर अपने देश को रिप्रेजेंट करना ही बड़ी बात होता है।

विज्ञापन

हमारे देश के लिए जो भी किया… उर्वशी 

उर्वशी ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने जो भी नाम हमारे लिए बनाया है, हमारे देश के लिए जो भी किया, उसमें हम खुश हैं और वो हमारे लिए बहुत है। हमें विनेश पर बहुत गर्व है। विनेश के पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर होने पर उर्वशी के रिएक्शन पर यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि उर्वशी ने सही कहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि वो शेरनी है, जो किसे से नहीं हार सकती। तीसरे यूजर ने लिखा कि वो हार कर भी जीत गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

आज होगा फैसला

गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के बाद विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई कर दिया गया। वहीं विनेश को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं, इस पर आज कोर्ट ऑफ आर्ब‍िट्रेशन फॉर स्‍पोर्ट्स (CAS) में अहम फैसला आएगा। आज दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच उनकी याचिका पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक 2024

बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बनाने वाली 29 वर्षीय महिला पहलवान विनेश फोगाट पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी। हालांकि फाइनल में जाते ही विनेश को वजन बढ़ने के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश का 100 ग्राम वजन ज्यादा पाया गया था। इस तरह से डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश की भी हिम्मत टूट गई और उन्होंने भी कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ