Bigg Boss OTT 3: Milan K Singh कौन? जो Wild Card Contestant बनकर लेंगे एंट्री

Bigg Boss OTT 3 Wild Card Contestant Milan K Singh: बिग बॉस ओटीटी 3 में अब तक 3 कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। इन तीनों के नाम हैं- नीरज गोयात, पायल मलिक और पौलोमी दास। ऐसे में शो में नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लेकर अटकलें अब तेज हो गई हैं। आखिर इस बार मेकर्स बाहर से किसे लेकर आएंगे। क्या इस बार भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट उतना दम दिखा पाएगा कि पिछले सीजन के एल्विश यादव की तरह जीत सके, वो भी देखना होगा। इसी को लेकर अब एक टीवी एक्टर का नाम सामने आ रहा है, जो इस सीजन में वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री ले सकते हैं।

Who is Milan K Singh?

Who is Milan K Singh?

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Wild Card Contestant Milan K Singh: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत से ही ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का खूब डोज मिल रहा है। इस बार के सीजन ने अब तक काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार शो में काफी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं जिन्होंने जनता को अपनी ओर आकृषित किया है। शो में कंटेस्टेंट भी इस बार एक से बढ़कर एक पहुंचे हैं। अब तक शो से नीरज गोयात, पायल मलिक और पौलोमी दास बेघर हो गए हैं। ऐसे में शो में नए वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर भी काफी अटकले लगना शुरू हो गया है। फैंस इस सीजन के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का इंतजार कर रहे हैं, खासकर तब जब बिग बॉस ओटीटी का पिछला सीजन शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट रहे एल्विश यादव ने जीता था। इस बार वाइल्ड कार्ड के तौर पर टीवी के एक एक्टर के आने की खबरें आ रही हैं।

एक्टर मिलन के सिंह की होगी एंट्री?

खबरों के मुताबिक शो में टीवी एक्टर मिलन के सिंह जो सीरियल ‘मिलके भी हम ना मिले’ के लिए जाने जाते हैं। ये शो में इस बार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर जाने वाले हैं। मिलन के सिंह टीवी का एक जाना-माना चेहरा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Milan k Singh (@its_official_milan04)

मिलन ने शो में जाने पर क्या कहा?

शो में जाने को लेकर जब मिलन से पूछा गया तो उन्होंने काफी स्मार्टली इसका जवाब दिया। मिलन ने ना तो बिग बॉस में अपनी एंट्री पर हां कहा और ना ही मना किया। उन्होंने कहा मैं एक एक्टर हूं। काम करना बहुत पसंद करता हूं। कैमरे के आगे काम करना मुझे बहुत पसंद है। ऐसे में कुछ भी करने का मौका मिलेगा तो मैं बिल्कुल करुंगा। कुछ दिन में बड़ा अनाउंसमेंट होने वाला है।

पौलोमी दास हुईं बाहर

बिग बॉस ओटीटी 3 के लेटेस्ट एपिसोड में शो से टीवी एक्ट्रेस पौलोमी दास का पत्ता कट गया। एक टास्क के जरिए मेकर्स ने पौलोमी को शो से बाहर किया। दरअसल पहले मेकर्स ने घोषणा की कि चंद्रिका दीक्षित, पौलोमी, और मुनीषा बॉटम तीन में हैं। इसके बाद बीबी ने फिर बताया कि कि मुनीषा और पौलोमी बॉटम टू में हैं।

विज्ञापन

बाद में ‘बाहरवाला’ सदस्य लवकेश कटारिया से पूछा गया कि वो दो बॉटम के कंटेस्टेंट्स में से किसे निकालना चाहेंगे। लवकेश ने पौलोमी दास को बाहर का रास्ता दिखा दिया क्योंकि मुनीषा शो में उनकी दोस्त हैं। इसलिए जनता के फैसले के विपरीत उन्होंने मुनीषा को सेव करना ही बेहतर समझा। इस तरीके से पौलोमी शो से बाहर होने वाली तीसरी कंटेस्टेंट बन गईं।

अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर किसकी एंट्री होती है, क्योंकि जब भी शो में बाहर से मिड सीजन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होती है तो दर्शकों को खूब ड्रामा देखने को मिलता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ