Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

गर्लफ्रेंड या शराब किसने बर्बाद किया Ranvir Shorey का करियर? Bigg Boss OTT 3 में देख आ रहा तरस

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' के कंटेस्टेंट रणवीर शौरी को लेकर काफी चर्चा चल रही है। एक इतना बेहतरीन कलाकार इस शो में सिर्फ इसलिए आया है क्योंकि उसके पास काम नहीं है। ये सुनकर सभी हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि उनकी बेरोजगारी का क्या कारण है।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: Jun 26, 2024 12:43
Bigg Boss OTT 3
Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) में इस बार कंटेस्टेंट्स को देखकर कुछ दर्शक उन्हें छपरा बता रहे हैं। वहीं, इस भीड़ में एक कंटेस्टेंट ऐसा भी है जिसकी हालत देखकर लोगों को तरस आ रहा है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि दिग्गज एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) हैं। उनकी एंट्री के वक्त से ही उनकी बेरोजगारी के चर्चे हो रहे हैं। स्टेज पर ही रणवीर शौरी ने क्लियर कर दिया था कि उनके पास कई साल से काम नहीं है तो उन्होंने इस बार बिग बॉस के ऑफर को हां कह दिया।

करियर डूबा तो मजबूरी में किया बिग बॉस

वहीं, हर रोज एक्टर को बाकी कंटेस्टेंट के बीच देखकर ऐसा ही लगता है कि वो कहां आ गए। मजबूरी इंसान से क्या कुछ नहीं करवाती। एक वक्त पर उनके हाथ बड़ी से बड़ी फिल्में थीं। कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद और कोंकणा सेन जैसी एक्ट्रेस से शादी करने के बावजूद आज एक्टर का ये हाल कैसे हो गया? अगर आपके भी मन में ये सवाल चल रहा है तो चलिए जानते हैं रणवीर शौरी का करियर तबाह होने का क्या कारण है? शराब या लड़की किसने एक्टर के करियर की ये हालत कर दी है?

---विज्ञापन---

किसने बर्बाद किया रणवीर शौरी का करियर?

बता दें, जब रणवीर शौरी एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे थे तो उन्होंने एक्ट्रेस पूजा भट्ट को डेट करना शुरू किया था। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिका और पूजा ने रणवीर पर कई आरोप लगाए थे। पूजा का दावा था कि जब कपल लिव-इन में था तो रणवीर बहुत शराब पीते थे, वो शराब के आदी हो गए थे और नशे में मारपीट भी करते थे। लेकिन रणवीर शौरी ने अपने बयान में इसका उल्टा कहा था। उनका कहना था कि पूजा ज्यादा शराब पीती हैं और नशे में धुत होकर वायलेंट हो जाती हैं। इतना ही नहीं एक्टर ने तो ये भी आरोप लगाया कि ब्रेकअप के बाद पूजा भट्ट और उनके पिता ने उनका करियर बर्बाद कर दिया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: अरमान मालिक ने दीपक चौरसिया से मांगी माफी, टास्क में तय हुई घर वालों की रैंकिंग

राजीव अदातिया को आया रणवीर शौरी पर तरस

अब रणवीर शौरी की इस हालत पर एक्टर राजीव अदातिया का भी रिएक्शन सामने आया है। हाल ही में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मुझे रणवीर शौरी के लिए बेहद बुरा लगता है! मुझे नहीं पता क्यों लेकिन मुझे उनकी आंखों में एक दर्द दिखता है। वो दर्द महसूस करते हैं और सोचते हैं कि में यहां क्या कर रहा हूं, लेकिन मेरे पास कोई चारा नहीं है। मुझे किसी भी तरह सर्वाइव करना है! बहुत बुरा लगता है!’

First published on: Jun 26, 2024 12:43 PM

संबंधित खबरें