हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3 में इन 5 मुद्दों को नजरअंदाज कर गए अनिल कपूर, बस तीन दोस्त रहे निशाने पर

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अब फिनाले को कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अब कंटेस्टेंट्स एक के बाद घर से एविक्ट हो रहे हैं। पहले शो से शिवानी कुमारी बाहर हुई हैं और अब खबर हैं कि विशाल पांडे को भी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Weekend Ka Vaar

Bigg Boss OTT 3 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस ओटीटी 3 में आखिरी वीकेंड का वार हुआ। शो का फिनाले 2 अगस्त को होना है ऐसे में अब एक के बाद एविक्शन घर में देखने को मिल रहे हैं। अनिल कपूर ने वीकेंड का वार पर कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने पिछले हफ्ते हुए कई मुद्दों पर बात की। हालांकि पूरे हफ्ते में हुए कुछ मामलों के बारे में यहां बात नहीं की गई। किन-किन मुद्दों के बारे में शो को होस्ट ने यहां बात नहीं की देखिए इस रिपोर्ट में।

रणवीर का शिवानी की प्लेट से ना खाना

इस हफ्ते घर में खाने और राशन को लेकर भी बंटवारा हुआ था, जिसमें घर का राशन बंट गया था। इस दौरान बिग बॉस ने कहा था कि घर के हेड यानी रणवीर शौरी दोनों ग्रुप्स के खाने में से खा सकते हैं। ऐसे में जब शिवानी कुमारी ने उन्हें अपनी सब्जी में से खिलाना चाहा तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद घर में बहुत बवाल हुआ लेकिन इस मुद्दे को वीकेंड का वार पर नहीं उठाया गया।

रणवीर शौरी ने किया पक्षपात

राशन टास्क के दौरान जब हेड ऑफ द हाउस यानी रणवीर शौरी को घर के राशन का बंटवारा करना था तो उन्होंने लवकेश कटारिया के टास्क में ज्यादा बोलने का कारण देते हुए उनकी टीम को ना तो अंडे दिए और ना ही दूध दिया। इस बात को भी वीकेंड का वार पर निकाला जा सकता था लेकिन मेकर्स ने इस पर भी बात ना करना ही बेहतर समझा।

विज्ञापन

अरमान मलिक के डबल स्टैंडर्ड्स

वीकेंड का वार एपिसोड में ही नजर आया लवकेश के बारे में कृतिका और अरमान कुछ बोलते हुए नजर आए थे लेकिन जब लवकेश ने उनसे पूछा तो उन्होंने पूरा मुद्दा बदल दिया और झूठ बोला कि उन्होंने तो कुछ नहीं कहा। इस मुद्दे को भी वीकेंड का वार पर नहीं उठाया गया जो थोड़ा शॉकिंग था।

शिवानी को फिर बोला गया ड्रामेबाज

अभी हाल ही में शिवानी की फिर से तबीयत खराब हुई थी जिसकी खबर जैसे ही रणवीर शौरी, अरमान मलिक और साई केतन को हुई तो उन्होंने फिर से कह दिया कि शिवानी तो नौटंकी ही करती है। वीकेंड का वार पर अरमान, रणवीर से इस पर भी कोई सवाल नहीं पूछा गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor और Malaika Arora का ब्रेकअप कन्फर्म? एक इवेंट में आकर भी दोनों ने एक दूसरे को किया इग्नोर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola