Bigg Boss OTT 3: नॉमिनेट हुए 7 कंटेस्टेंट, वोटिंग बंद तो कैसे होगा एलिमिनेशन?

Bigg Boss OTT 3 Nominations: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में आए दिन नए-नए ड्रामा और एंटरटेनमेंट बढ़ते ही जा रहे हैं। हाल फिलहाल में लवकेश कटारिया और साई केतन के बीच हुए बवाल के बाद घर में नॉमिनेशन का टास्क हो गया है। आखिर कौन हुआ है घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट और इस बार एविक्शन किस तरह से होगा इस रिपोर्ट में जानिए।

Bigg Boss OTT 3 Nominations

Bigg Boss OTT 3 Nominations

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Nominations: बिग बॉस ओटीटी के घर में बहुत सारे ड्रामा और बवाल के बाद आखिरकार नॉमिनेशन का टास्क हो गया है और घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। आखिर कौन-कौन हुआ है नॉमिनेट और किसपर लटक रही एविक्शन की तलवार इस रिपोर्ट में जानिए।

अरमान-अदनान को बिग बॉस ने किया नॉमिनेट

अरमान मलिक को बिग बॉस ने थप्पड़ मारने की सजा के चलते पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया हुआ है। इसलिए अरमान मलिक पहले से ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। वहीं अदनान शेख को भी बिग बॉस ने घर का अहम नियम तोड़ने की वजह से इस हफ्ते नॉमिनेट किया हुआ है।

विज्ञापन

अरमान ने 4 लोगों को किया नॉमिनेट

इस वक्त घर में अरमान मलिक हेड ऑफ हाउस बने हुए हैं, इसलिए बिग बॉस ने अरमान मलिक को ये स्पेशल पावर दी कि वो 4 लोगों को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं। अरमान मलिक ने बिना ज्यादा सोच-विचार करते हुए सीधे सना मकबूल, सना सुल्तान, विशाल पांडे और लवकेश कटारिया को घर से बाहर निकालने के लिए नॉमिनेट कर दिया।

रणवीर ने दीपक को नॉमिनेट किया

वहीं घर में एक टास्क जीतने के बाद रणवीर शौरी को भी एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करने के लिए कहा गया तो उन्होंने दीपक चौरसिया का नाम लिया। रणवीर के पास ज्यादा ऑपशन्स नहीं थे। साई केतन राव, कृतिका मलिक, शिवानी कुमारी और दीपक में से उन्हें किसी एक को बाहर करने के लिए नॉमिनेट करना था।

विज्ञापन

जनता के पास वोटिंग पावर नहीं

दिलचस्प बात ये है कि इस बार कंटेस्टेंट्स के ही हाथ में है कि वो किसे घर से बाहर निकालना चाहते हैं और किसे घर के अंदर रखेंगे। इस बार जनता किसी भी कंटेस्टेंट को वोट नहीं कर सकती। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या बाहर वाला मिलकर किसी एक कंटेस्टेंट को निकालते हैं या फिर पावर हेड ऑफ हाउस के पास जाएगी। अगर जनता की वोटिंग से फैसला लिया जाता है तो निश्चित तौर पर सना सुल्तान या दीपक चौरसिया का सफर बिग बॉस में खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ