Neeraj Goyat First Reaction After Evicted Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब प्रीमियर के चार दिन बाद ही किसी कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया हो। 21 जून को जियो सिनेमा पर शो का प्रीमियर हुआ था। पहले ही हफ्ते में बिग बॉस ने मिड-वीक इविक्शन रखा। जनता के फैसले के आधार पर बॉक्सर नीरज गोयत घर से बेघर हो गए। उनका शो से ये सफर इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा, इस बारे में उन्होंने शायद खुद भी नहीं सोचा होगा। खैर नीरज गोयत अब बिग बॉस हाउस से बाहर आ चुके हैं। बाहर आने के साथ ही उनका पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है। नीरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट और वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही है। साथ ही मेकर्स पर भड़ास निकाली है।
नीरज गोयत का आया पहला रिएक्शन
नीरज गोयत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें सबसे पहले उन्होंने फैंस और अपनी ऑडियंस का आभार व्यक्त किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मैंने अपने दिल की भावनाओं को हमेशा जाहिर किया है, उन्हें कभी नहीं छिपाया। मेरी बिग बॉस 3 की जर्नी भी कुछ ऐसी ही रही है। तीन दिन मैं घर में रहा और इन तीन दिनों में आपने मुझे जो प्यार दिया उसके लिए मैं आभारी हूं। आपका शुक्रिया।’
पोस्ट के अलावा नीरज गोयत ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा, ‘क्या आपको पता है कि मैं बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर हो चुका हूं? जैसे मैं अपने दोस्तों और परिवार के साथ रहता था, उसी तरह मैं घर के अंदर भी रहा हूं। सभी के साथ हंस-बोलकर रहना मेरा स्वभाव रहा है। मुझे घर में रहने का जितना भी मौका मिला उसमें मैंने सही चीज के लिए आवाज उठाई है। अगर मुझे थोड़ा और वक़्त मिलता तो मैं दिखाता कि प्यार और सच्चाई में कितनी ताकत होती है।’
यह भी पढ़ें:
नीरज ने मेकर्स की खोली पोल
नीरज गोयत ने आगे कहा, ‘मैं बिग बॉस के घर में अपनी चीजों को साबित कर पाता इससे पहले ही मेकर्स ने मुझे शो से बाहर कर दिया।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे इविक्ट करते हुए कहा गया कि दर्शकों के फैसले के चलते आपको शो से बाहर किया गया है, जबकि मैंने घर से बाहर आकर देखा तो मुझे दर्शकों का काफी प्यार और सपोर्ट मिल रहा था। खैर मैं अपनी ऑडियंस का शुक्रगुजार हूं।’
घरवालों ने शिवानी को किया था नॉमिनेट
गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 3 के पहले ही हफ्ते में मिड-वीक की नॉमिनेशन प्रक्रिया रखी गई थी, जिसमें जनता की आवाज सना सुल्तान ने शिवानी कुमारी और नीरज गोयत को नॉमिनेट किया था। जब बिग बॉस ने घरवालों से पूछा कि वो दोनों में से किसे घर से बेघर करना चाहते हैं, तो अधिकतर घरवालों ने शिवानी कुमारी का नाम लिया था। हालांकि जनता के फैसले पर नीरज गोयत को शो से बाहर कर दिया गया।
संबंधित खबरें
नवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
1 hr agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
1 hr agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
3 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
5 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
8 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
9 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
10 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
11 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines