Bigg Boss OTT 3 Lovekesh Kataria Vs Adnaan Shaikh: बिग बॉस के घर में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। भले ही शो की टीआरपी छप्पर फाड़ कर ना आ रही हो लेकिन ऑडियंस को एंटरटेनमेंट तो भरपूर मिल रहा है। अब बिग बॉस ने लवकेश कटारिया को एक टास्क दिया है जिसमें उन्हें हर एक कंटेस्टेंट के पास जाकर अपना व्लॉग शूट करना है। बिग बॉस का ये राशन टास्क है जिसे अच्छी तरह से परफॉर्म करने के बाद घर में राशन आएगा। हालांकि अब इस टास्क में लवकेश कटारिया और और अदनान शेख में जमकर धक्का-मुक्की हो गई। दोनों में बात इतनी बढ़ गई कि दूसरे कंटेस्टेंट्स को बीच-बचाव करना ही पड़ा। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं पूरा मामला।
लवकेश कटारिया को मिला व्लॉग टास्क
बिग बॉस के घर में हाल ही में हेड ऑफ हाउस चुना गया, जिसके बाद अरमान मलिक को पावर मिली 4 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने की, उन्होंने जरा भी वक्त नहीं लिया और सना मकबूल, लवकेश, विशाल और सना सुल्तान को नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद अब बिग बॉस ने घरवालों को राशन टास्क दिया है। इस टास्क में लवकेश को पूरे घर में अपना फोन लेकर घूमना है और हर एक कंटेस्टेंट के पास जाकर व्लॉग शूट करना है। अब इसी टास्क को लवकेश शिद्दत से करने की पूरी कोशिश करते हैं।
अदनान शेख से हुई लवकेश की लड़ाई
लवकेश कटारिया व्लॉग शूट करते-करते अदनान शेख के पास गए। जहां दोनों पहले तो ठीक से बात करते हैं लेकिन फिर देखते ही देखते ही दोनों की बहस हो गई। लवकेश ने अदनान को कहा कि चलिए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट से मिलवाते हैं जो कि अदनान हैं। इसके बाद लवकेश अदनान को बोलते हैं कि उसकी वाइल्डनेस निकालते हैं सारी। बस यहीं से शुरू होती है लवकेश और अदनान के बीच लड़ाई।
अदनान कहते हैं कि मुझे पता है कि व्यूज पाने के लिए व्लॉग में मेरा होना जरूरी है। अदनान ने लवकेश से कहा मर्दों की तरह बात कर, लड़कियों की तरह बात मत करो। इतने में लवकेश कहते हैं कि कई लोगों को यहां मजाक सहन नहीं होता। इसके बाद दोनों में भयंकर लड़ाई देखने को मिली।
विशाल और साई केतन में भी धक्का-मुक्की
हाल ही में साई केतन राव और विशाल पांडे के बीच भी धक्का-मुक्की देखने को मिली। जहां साई केतन राव को अपनी बगीचे में ज्यादा से ज्यादा फूल लगाने थे वहीं विशाल पांडे उनके फूल निकाले जा रहे थे। इसी बीच दोनों ने एक दूसरे को धक्का दे दिया।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
19 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
21 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
22 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines