Reasons For Payal Malik Eviction: Bigg Boss OTT 3 में पहले ही हफ्ते यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक शो से बाहर हो गई हैं। इस वीक 7 घरवाले नॉमिनेट हुए थे, जिसमें लवकेश कटारिया, साई केतन राव, सना सुल्तान, पायल मलिक, शिवानी कुमारी, दीपक चौरसिया और अरमान मलिका का नाम शामिल था। साई केतन क्योंकि फिलहाल ‘बाहरवाला’ कंटेस्टेंट हैं इसलिए उन्होंने अरमान मलिक और दीपक चौरसिया को खुद के अलावा पहले ही बचा लिया था। पायल मलिक को बिग बॉस के हिसाब से सबसे कम वोट्स मिले और वो घर से बेघर कर दी गईं। लेकिन आखिर वो कौन सी वजहें रहीं जिनकी वजह से पायल मलिक का सफर शो में खत्म हुआ है, चलिए आपको बताते हैं।
1. वजह नंबर 1 – पायल मलिक का कोई गेम नहीं दिखा
शो के अंदर पायल मलिक का किसी भी मुद्दे पर स्ट्रॉन्ग ओपिनियन देखने को नहीं मिल रहा था। ना तो उनका किसी के साथ भी कोई झगड़ा हुआ और ना ही वो मेकर्स को किसी भी तरह का कोई कॉन्टेंट दे रहीं थीं। इसलिए मेकर्स के लिए पायल को बाहर करना काफी आसान था। काफी बार तो अरमान ही पायल को गेम समझाते हुए नजर आते थे। बस इस वजह से शो में पायल कुछ ज्यादा नहीं कर रही थीं। पायल के बाहर होने पर घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को काफी झटका लगा।
2. वजह नंबर 2- रसोई के अलावा कहीं नहीं दिखीं पायल
पायल मलिक जब घर से अंदर आईं थीं तो उन्हें काफी बार किचन में खड़े होकर काम करते देखा जा रहा था लेकिन जब से उनके हाथ से रसोई की ड्यूटी गई, तब तो वो पूरे घर में मानों जैसे गुम ही हो गई थीं। पायल शो में काफी कम दिखाई दे रही थीं। खुद होस्ट अनिल कपूर ने इसे लेकर पायल मलिक पर तंज कसा था।
3.वजह नंबर 3- पायल मलिक पड़ गईं अकेला
जहां पायल के पति अरमान मलिक अपना ज्यादातर वक्त उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ बिताते नजर आए, वहीं पायल को बहुत से मौकों पर अकेला ही देखा गया। इन तीनों का एक स्विमिंग पूल वाला सीन भी काफी वायरल हुआ जिसमें अरमान कृतिका को तो गोद में उठाकर पूल में उतारते हुए दिखे लेकिन दूसरी तरफ पायल अकेले ही पूल में स्ट्रगल के साथ उतरती हुई नजर आईं।
4. वजह नंबर 4- सहानुभूति कार्ड से पक गई ऑडियंस
हाल ही में पायल अपने साथ हुए धोखे के बारे में बात करते हुए भी नजर आई थीं। वो बहुत रोते हुए नजर आईं। जहां दर्शकों को उनके लिए काफी सहानुभूति तो आई लेकिन उसका फायदा पायल को नहीं मिला। ऐसा लगता है कि पति और दोस्त से धोखा खाने के बावजूद दर्शकों को पायल का सिम्पेथी कार्ड कुछ खास पसंद नहीं आया।
5.वजह नंबर 5- तिकड़ी को तोड़ने का प्लान
पायल के घर से बेघर होने की एक सबसे बड़ी वजह ये भी रही कि बिग बॉस में जब इस तिकड़ी की एंट्री हुई तो लोगों को लगा शायद कोई बड़ा क्लेश इन तीनों में देखने को मिलेगा लेकिन अब तक जितना भी दिखा था उसके हिसाब से तीनों बहुत प्यार से रह रहे थे। इसलिए कहीं ना कहीं मेकर्स भी चाहते थे इस तिगड़ी को जल्द से जल्द तोड़ने का और किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर करना का। मेकर्स को अब जब मौका मिला तो उन्होंने पायल का घर से बाहर जाना ही बेहतर समझा।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines