Bigg Boss OTT 3: टीवी के मॉस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज से धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है। इस बार शो के रूल्स से लेकर होस्ट तक हर तरफ कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। सलमान की जगह अनिल कपूर हर वीकेंड कंटेस्टेंट्स को डांट फटकार लगाते नजर आएंगे। अब तक शो के मेकर्स ने कई प्रोमोज रिलीज किए हैं, जिनमें कई कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ चुका है। लेकिन शो के कंटेस्टेंट की जो लिस्ट सामने आई है, उसमें कई नाम तो बहुत चौंकाने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर किसकी एंट्री से इस बार फैंस बहुत हैरान होने वाले हैं।
लव कटारिया
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के सबसे करीबी दोस्त लवकेश कटारिया भी इस बार शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। लव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यंगस्टर्स में उनके काफी फैंस हैं और एल्विश की जर्नी के दौरान भी लव बाहर से उन्हें काफी सपोर्ट करते हुए नजर आए थे। लव की एंट्री से शो में चार चांद लगने तो तय हैं।
चंद्रिका दीक्षित गेरा
सबसे पहले मेकर्स ने एक प्रोमो रिलीज किया जिसमें चंद्रिका दीक्षित गेरा का नाम सामने आया। जिसके बाद कई लोग सोशल मीडिया पर बिग बॉस को बॉयकॉट करने की भी बात कर रहे हैं। लोग चंद्रिका को ट्रोल कर रहे हैं और उनके नाम पर काफी ज्यादा विवाद हो रहा है। सबसे ज्यादा चर्चे इस सीजन की पहली कन्फर्म्ड कंटेस्टेंट दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल को लेकर ही हैं। गौरतलब है वड़ा पाव गर्ल विवादों को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं बस इसलिए शो के मेकर्स उनकी पॉपुलेरिटी को पूरी तरह से बुनाना चाहते हैं।
साई केतन राव
टीवी शो ‘मेहंदी है रचने वाली’ से मशहूर हुए एक्टर साई केतन शो के लिए कंन्फर्ड बताए जा रहे हैं. साई केतन को लेकर बिग बॉस के मेकर्स ने एक प्रोमो भी रिलीज कर दिया है, जिसमें साई का चेहरा साफ साफ तो नहीं दिख रहा लेकिन फैंस ने उन्हें पहचान जरूर लिया है।
पौलोमी दास
बंगाली डस्की ब्यूटी पौलोमी दास भी इस बार शो में अपनी रियल पर्सनेलिटी दिखाते नजर आएंगी। उनका नाम भी शो के लिए एकदम कन्फर्म बताया जा रहा है। पौलोमी ने कई टीवी शोज़ में काम किया है। उनका आखिरी टीवी शो नागिन 6 था जिसमें वो तेजस्वी प्रकाश के साथ नजर आई थीं
सना सुल्तान
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सना का भी नाम फाइनल हो चुका है। इंटरनेट पर सना के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है इसलिए शो के मेकर्स ने उन्हें भारी रकम देते हुए शो का हिस्सा बनाया है। सना की यूएसपी उनकी फैन फॉलोइंग और यंगस्टर्स के बीच उनकी पॉपुलेरिटी है।
सना मकबूल
टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल को भी बिग बॉस का इस बार बुलावा आया था जिसे वो ठुकरा नहीं पाईं। साल 2009 में रियलिटी शो MTV टीन डीवा से मॉडलिंग की शुरुआत करने वालीं सना ने कई मशहूर टीवी शोज़ और रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में भी काम किया है।
रैपर नैजी
फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह ने जिस इंडियन रैपर की भूमिका निभाई थी वो नैजी ही हैं। पॉपुलर इंडियन रैपर में शामिल नावेद शेख को लोग नैजी के नाम से ही जानते हैं। इस बार नैजी भी अपनी रियल पर्सनेलिटी को ऑडियंस के सामने दिखाने के लिए एकदम तैयार हैं। वो अपने स्ट्रीट हिप हॉप स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।
विशाल पांडे
सोशल मीडिया स्टार और कंटेंट क्रिएटर विशाल पांडे भी इस बार बिग बॉस जैसे रिएलिटी प्लैटफॉर्म के लिए खुद को तैयार कर चुके हैं। वो भी ओटीटी 3 में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर विशाल अपने खास दोस्तों समीक्षा और भाविन के साथ वीडियोज़ बनाने के लिए काफी फेमस हैं। विशाल के 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। साथ ही उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है।
नीरज गोयत
इस बार बिग बॉस ने अपने खिलाड़ियों में खेल जगत के रियल प्लेयर नीरज गोयत को भी शामिल किया है, जो बॉक्सिंग तो नहीं लेकिन बिग बॉस के खेल को खेलते तो जरूर नजर आएंगे। खली और संग्राम सिंह के बाद घर के अंदर कई सालों बाद कोई खिलाड़ी नजर आने वाला है। रोचक बात ये है कि नीरज खेल के अलावा फिल्मजगत में भी अपना नाम कमा चुके हैं। फिल्म आरआरआर, मुक्काबाज, तूफान के अलावा उन्होंने कई तेलुगू मूवीज में भी काम किया है।
दीपक चौरसिया ये नाम कई लोगों को बहुत ज्यादा चौंका रहा है। सीनियर जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया भी इस बार शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आपको बता दें बिग बॉस 17 में भी जर्नलिस्ट रह चुकीं जिग्ना वोरा भी कंटेस्टेंट बनकर शो में नजर आई थीं
अरमान मलिक, पायल मलिक, क्रितिका मलिक
मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक भी अपनी दोनों पत्नियों के साथ इस बार शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। पायल और कृतिका के साथ उनकी कैमिस्ट्री, पायल और कृतिका के बीच की रियल बॉन्डिंग को देखने के लिए काफी लोग बहुत उत्सुक हैं।
मुनीषा खटवानी
अभिनेत्री और टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मुनीषा अब तक कई टीवी सीरियल्स जैसे जस्ट मोहब्बत, वैदेही, अपने पराए, तंत्रा में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रोलॉजर के तौर पर उनका इंडस्ट्री में काफी नाम है
शिवानी कुमारी
सोशल मीडिया सेंसेशन शिवानी कुमारी भी इस बार शो में नजर आएंगी। वो यूपी के औरैया के गांव अरयारी में रहती हैं और इंटरनेट पर शिवानी अपने गांव की वीडियोज़ के लिए काफी फेमस हैं। शिवानी के 4 मिलियन से भी ज्यादा सबसक्राइबर्स हैं। शिवानी कुमार का नाम आते ही फैंस अब उन्हें ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट मनीषा रानी जैसा ही कमाल दिखाने की उम्मीद कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
5 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
7 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
8 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
10 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
13 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
14 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
16 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines