Puneet Superstar on Hina Khan Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों बेहद मुश्किल समय से गुजर रही हैं। वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं और इस मुश्किल घड़ी में उनके फैंस, टीवी इंडस्ट्री के दोस्त और आम लोग सभी उनका साथ दे रहे हैं। हिना लगातार अपने सभी फैंस के साथ अपडेट्स भी शेयर कर रही है। साथ ही अपने काम को भी साथ-साथ पूरा कर रही हैं। इसी बीच हिना खान के कैंसर को बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने एक बार फिर झूठ बताया है।
जहां एक ओर हिना को हर कोई समर्थन और हिम्मत दे रहा है, वहीं ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए पुनीत सुपरस्टार ने एक्ट्रेस की बीमारी को ड्रामा करार दे दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
पुनीत ने वीडियो में बताया फेक
पुनीत ने वीडियो में क्या कहा?
पुनीत ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि भाई मैं तुम सभी को ये लिखकर दे सकता हूं कि ये जो हिना खान की कैंसर वाली दिक्कत है, ये फेक कॉन्ट्रोवर्सी है। एक तरफ हिना खान को कैंसर हो रहा है और दूसरी तरफ वो बिग बॉस में जा रही है, अपनी सीरीज का प्रमोशन कर रही हैं। ये सब मुझे बहुत फेक लग रहा है। पुनीत ने वीडियो में कहा कि एक बात बताओ एक तरफ हिना खान की सर्जरी हो रही है और दूसरी तरफ वो क्लिनिक प्लस के शैंपू भी बेच रही हैं। ये सब लाइम लाइट में आने का एक बहाना लगता है।
पुनीत ने वीडियो में आगे कहा कि जिस बंदे को कैंसर हो रहा है, वो इधर-उधर मजे से घूम रहा है, ऐसे कैसे हो सकता है। इसके साथ ही पुनीत ने कहा कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर किए ताकि ये मीडिया में जा सके।
यह भी पढ़ें: Veer Pahariya की एक्टिंग ही नहीं, सिंगिंग ने भी जीता दिल, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो










