बिग बॉस के इन कपल्स के हुए ब्रेकअप। (Photo Credit- Social Media)
Share :
Bigg Boss Couple Breakup: बिग बॉस सीजन 19 का आगाज होने वाला है। हर साल इस शो में कई रिश्ते बनते हैं और कुछ रिश्ते घर से बाहर निकलते ही दम भी तोड़ देते हैं। इस बार भी शो में कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच नजदीकियां बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। तो चलिए इससे पहले इस घर में कुछ नए रिश्ते बने, उससे पहले ये जान लेते हैं कि बीबी हाउस के कौन-से 5 रिश्ते बिखर चुके हैं? इस लिस्ट में 5 ब्रेकअप कर चुके कपल्स के नाम शामिल हैं।
https://www.youtube.com/shorts/-RvJ-yqB6HY
पवित्रा पुनिया और एजाज खान
इन दोनों के बीच प्यार की शुरुआत इसी शो से हुई थी। देखते ही देखते दोनों शो में दिल हार बैठे थे और प्रपोजल भी हो गया था। इसके बाद पब्लिक्ली अपना रिलेशनशिप एक्सेप्ट करने और लिव-इन में रहने के बावजूद इन दोनों की राहें अलग हो गईं। इस कपल का ब्रेकअप शादी से कुछ समय पहले हुआ और दोनों सगाई भी कर चुके थे।
https://www.youtube.com/shorts/PYdVo8EiQGM
माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा
माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के अफेयर ने 'बिग बॉस 13' में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। माहिरा ने कभी इस बात को कबूल नहीं किया कि वो पारस को डेट कर रही थीं। हालांकि, पारस इस बात को ऑफिशियली एक्सेप्ट कर चुके हैं कि उन्होंने माहिरा को कई साल तक डेट किया और अब दोनों ब्रेकअप कर चुके हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=z-hBL-WTtQw
गौहर खान और कुशाल टंडन
गौहर खान एक वक्त पर कुशाल के लिए न सिर्फ सलमान खान और बाकी घरवालों से भिड़ने के लिए तैयार थीं, बल्कि वो अपने बॉयफ्रेंड के लिए ये शो छोड़ने तक के लिए राजी थीं। दोनों की मुलाकात इस शो पर हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के इश्क में कैद हो गए। हालांकि, इनके रिश्ते का अंत दर्दनाक ही साबित हुआ।
https://www.youtube.com/shorts/tPDTW7k3Lvs
ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल
ईशा ने समर्थ को नेशनल टीवी पर बॉयफ्रेंड मानने से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में ड्रामा होने के बाद दोनों नेशनल टीवी पर काफी रोमांटिक होते हुए भी नजर आए थे। ये बात अलग है कि शो से बाहर आते ही इनके रिश्ते को नजर लग गई और इनका ब्रेकअप हो गया। आज ये दोनों एक-दूसरे का चेहरा तक नहीं देखना चाहते।
'बिग बॉस 13' में एक और जोड़ी बनी थी। हिमांशी ने आसिम के लिए अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था। लेकिन कुछ साल आसिम को डेट करने के बाद हिमांशी का उनसे भी ब्रेकअप हो चुका है। दोनों अलग-अलग धर्म से होने के कारण जुदा हुए हैं और अब इनके बीच काफी कड़वाहट है।
Bigg Boss Couple Breakup: बिग बॉस सीजन 19 का आगाज होने वाला है। हर साल इस शो में कई रिश्ते बनते हैं और कुछ रिश्ते घर से बाहर निकलते ही दम भी तोड़ देते हैं। इस बार भी शो में कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच नजदीकियां बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। तो चलिए इससे पहले इस घर में कुछ नए रिश्ते बने, उससे पहले ये जान लेते हैं कि बीबी हाउस के कौन-से 5 रिश्ते बिखर चुके हैं? इस लिस्ट में 5 ब्रेकअप कर चुके कपल्स के नाम शामिल हैं।
पवित्रा पुनिया और एजाज खान
इन दोनों के बीच प्यार की शुरुआत इसी शो से हुई थी। देखते ही देखते दोनों शो में दिल हार बैठे थे और प्रपोजल भी हो गया था। इसके बाद पब्लिक्ली अपना रिलेशनशिप एक्सेप्ट करने और लिव-इन में रहने के बावजूद इन दोनों की राहें अलग हो गईं। इस कपल का ब्रेकअप शादी से कुछ समय पहले हुआ और दोनों सगाई भी कर चुके थे।
---विज्ञापन---
माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा
माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के अफेयर ने ‘बिग बॉस 13’ में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। माहिरा ने कभी इस बात को कबूल नहीं किया कि वो पारस को डेट कर रही थीं। हालांकि, पारस इस बात को ऑफिशियली एक्सेप्ट कर चुके हैं कि उन्होंने माहिरा को कई साल तक डेट किया और अब दोनों ब्रेकअप कर चुके हैं।
गौहर खान और कुशाल टंडन
गौहर खान एक वक्त पर कुशाल के लिए न सिर्फ सलमान खान और बाकी घरवालों से भिड़ने के लिए तैयार थीं, बल्कि वो अपने बॉयफ्रेंड के लिए ये शो छोड़ने तक के लिए राजी थीं। दोनों की मुलाकात इस शो पर हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के इश्क में कैद हो गए। हालांकि, इनके रिश्ते का अंत दर्दनाक ही साबित हुआ।
---विज्ञापन---
ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल
ईशा ने समर्थ को नेशनल टीवी पर बॉयफ्रेंड मानने से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में ड्रामा होने के बाद दोनों नेशनल टीवी पर काफी रोमांटिक होते हुए भी नजर आए थे। ये बात अलग है कि शो से बाहर आते ही इनके रिश्ते को नजर लग गई और इनका ब्रेकअप हो गया। आज ये दोनों एक-दूसरे का चेहरा तक नहीं देखना चाहते।
‘बिग बॉस 13’ में एक और जोड़ी बनी थी। हिमांशी ने आसिम के लिए अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था। लेकिन कुछ साल आसिम को डेट करने के बाद हिमांशी का उनसे भी ब्रेकअप हो चुका है। दोनों अलग-अलग धर्म से होने के कारण जुदा हुए हैं और अब इनके बीच काफी कड़वाहट है।