---विज्ञापन---

Bigg Boss का घर इन 6 सेलेब्स को नहीं आया रास, मनहूसियत के कारण दुनिया को कहा अलविदा

Bigg Boss: बिग बॉस का घर कुछ लोगों के लिए बेहद अशुभ साबित हुआ है। इस शो के 6 कंटेस्टेंट्स अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। इस लिस्ट में सिद्धार्थ से लेकर शेफाली तक का नाम शामिल है।

बिग बॉस के ये सेलेब्स दुनिया को कह चुके अलविदा। (Photo Credit- Social Media)
---खबर नीचे जारी है---

Bigg Boss Contestants Death: बिग बॉस का घर कई सेलेब्स के लिए अनलकी साबित हुआ है। इनकी कहानी का अंत बेहद दर्दनाक रहा है। इस लिस्ट में 6 सेलेब्स तो ऐसे हैं, जो इस दुनिया को ही अलविदा कह गए। इन कंटेस्टेंट्स में देसी और विदेशी सेलेब्स भी शामिल हैं। हाल ही में ‘बिग बॉस सीजन 13’ की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का निधन हुआ है। उनसे पहले बिग बॉस के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से भी फैंस को जोरदार झटका लगा था। राजू श्रीवास्तव भी फैंस का दिल तोड़ इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

‘बिग बॉस 10’ के कंटेस्टेंट स्वामी ओम का भी साल 2021 में निधन हो चुका है। स्वामी ओम को सलमान खान के शो का सबसे विवादित कंटेस्टेंट माना जाता है। कलर्स की ‘बालिका वधू’ यानी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्हें बिग बॉस के सातवें सीजन में देखा गया था। वहीं, साल 2016 में उनकी आत्महत्या की खबर सामने आई थी और लोगों को इस पर यकीन नहीं हो रहा था। 24 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अपनी जान ले ली थी। सोनाली फोगाट के निधन पर भी खूब कंट्रोवर्सी हो चुकी है। साल 2023 में उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी मौत में साजिश का एंगल जुड़ गया था।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 24, 2025 07:31 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola