Bigg Boss Host: बिग बॉस का बज फैंस के बीच बढ़ता जा रहा है। ये शो जब भी आता है दर्शक काम छोड़कर इसके लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। ये फैंस की शिद्दत ही है जिसकी बदौलत ये शो हर साल ढेर सारे प्यार से नवाजा जाता है। फिर चाहे वो सलमान खान का बिग बॉस हो या फिर दूसरी भाषाओं में आने वाला बिग बॉस। हिंदी में जहां ‘बिग बॉस 18’ को लेकर चर्चा चल रही हैं कि शो में कौन-कौन शामिल होगा? सलमान खान इस बार शो होस्ट करेंगे या नहीं? वहीं, अब खबर आई है कि ‘महाराजा’ (Maharaja) इस शो को होस्ट करते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन है ‘महाराजा’ जो बिग बॉस का बनेगा होस्ट?
हालांकि, फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है। अगर ‘महाराजा’ ने ये शो होस्ट किया तो फैंस निराश नहीं होंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि ‘महाराजा’ आखिर हैं कौन? तो बता दें, ये कोई और नहीं बल्कि एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) हैं। अब कहा जा रहा है कि विजय सेतुपति बिग बॉस के होस्ट के तौर पर नजर आ सकते हैं। हालांकि, उनके होस्ट बनने से सलमान खान का पत्ता नहीं कटेगा। दरअसल, विजय सेतुपति अब जिस बिग बॉस को होस्ट कर सकते हैं वो सलमान खान वाला हिंदी शो नहीं है, बल्कि तमिल में आने वाला ‘बिग बॉस सीजन 8’ है।
कमल हासन ने शो से किया किनारा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले ये शो कमल हासन (Kamal Haasan) होस्ट करने वाले थे। हालांकि, अब उन्होंने ये शो करने से इंकार कर दिया है क्योंकि उनके कुछ वर्क कमिटमेंट्स हैं जिसके चलते उनके पास शो के लिए समय नहीं है। अब उनकी एग्जिट के बाद ये सवाल उठ रहा है उनकी जगह शो में कौन लेगा? इसी बीच रिपोर्ट्स का दावा है कि विजय सेतुपति ‘बिग बॉस 8’ की कमान संभाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के सदमे से उबरी एक्ट्रेस ने रचाई शादी! मांग के सिंदूर की वायरल तस्वीरों से मिले संकेत
विजय सेतुपति होंगे बिग बॉस के नए होस्ट?
बता दें, इससे पहले भी विजय सेतुपति टीवी पर होस्टिंग करते हुए नजर आ चुके हैं। पहले उन्होंने ‘Namma Ooru Hero’ और ‘MasterChef India-Tamil’ जैसे शोज होस्ट किए हैं। ऐसे में अब ये जानकर कि वो बिग बॉस होस्ट कर सकते हैं फैंस खुशी से झूम उठे हैं। हालांकि, अभी तक शो से जुड़ने को लेकर न तो उनकी तरफ से और न ही मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई है। लेकिन जल्द ही इसे लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
3 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
4 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
6 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
6 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
8 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
8 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
12 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
13 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines