---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 19 को फिनाले से पहले मिले टॉप 6 कंटेस्टेंट्स, जानें लिस्ट में किस-किसका नाम

Bigg Boss 19 ग्रैंड फिनाले के करीब आ गया है. शो में वीकेंड का वार में डबल एविक्शन होने वाला है. इसके साथ ही शो को टॉप 6 फाइनलिस्ट भी मिल गए हैं. चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

Author Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 29, 2025 08:11
Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने अंतिम पड़ाव पर है. फिनाले के करीब आते ही शो में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. 7 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले ही टॉप 6 फाइनलिस्ट का नाम रिवील हो गया है. वीकेंड का वार में इस बार डबल एविक्शन देखने को मिलने वाला है. शो से शहबाज बदेशा और अशनूर कौर एविक्ट हो गए हैं. शो से इन दोनों का पत्ता कटने के बाद से घर में अब सिर्फ 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं जो सीधा-सीधा फिनाले में जा रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में किस-किस सदस्य का नाम शामिल है?

घर में डबल एविक्शन

बिग बॉस के फैन पेज बीबी तक की रिपोर्ट के अनुसार अशनूर कौर और शहबाज बदेशा वीकेंड का वार में घर से बेघर होने वाले हैं. दरअसल इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं. इनमें अब सबसे कम वोट्स शहबाज बदेशा को मिले हैं और वो वोट कम आने के कारण घर से बेघर हो रहे हैं. वहीं अशनूर कौर को घर में तान्या मित्तल के साथ हिंसा करते देखा गया जिसके बाद अशनूर कौर का भी पत्ता घर से कटने वाला है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के फिनाले से पहले हुआ डबल एलिमिनेशन, बाहर हुए ये 2 कंटेस्टेंट्स

टॉप 6 में कौन-कौन?

वहीं दूसरी ओर शहबाज और अशनूर के घर से बेघर होने के बाद मेकर्स को टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं. इनमें गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और मालती चाहर शामिल हैं. ये 6 कंटेस्टेंट्स फिनाले वीक में एक साथ एंट्री करने जा रहे हैं. हालांकि फिनाले में इन सदस्यों में से 5 कंटेस्टेंट्स ही आगे जाएंगे और किसी एक सदस्य का पत्ता घर से कटता नजर आने वाला है. हालांकि अभी तक इस पर कोई अपडेट्स सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में मालती चाहर बनी एग्रेसिव कंटेस्टेंट! पहले थप्पड़ तो अब लात मारकर लिया आंसुओं का बदला

कब होगा फिनाले?

बता दें इस बार बिग बॉस को एक्सटेंड नहीं किया जा रहा है. इन 6 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट को 7 दिसंबर को ट्रॉफी मिलेगी. वहीं हाल ही में घर में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ जिसे जीतकर गौरव खन्ना ने टिकट टू फिनाले जीत लिया और वो घर के पहले फाइनलिस्ट बन गए. इसके साथ ही मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें सलमान खान गौरव की पर्सनैलिटी पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं. सलमान खान ने गौरव के साथ-साथ अशनूर कौर को भी जमकर फटकार लगाई.

First published on: Nov 29, 2025 08:11 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.