Bigg Boss के वो 5 विनर जो हैं ऑडियंस के फेवरेट, सिद्धार्थ शुक्ला से गौतम गुलाटी तक लिस्ट में शामिल

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का आज ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है। वहीं आज हम आपको बिग बॉस के इतिहास के उन विनर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज भी ऑडियंस के फेवरेट हैं। चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

bigg boss 19 (22)
विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर आज यानी 24 अगस्त को कलर्स और जियो हॉटस्टार पर होने वाला है। इस शो में कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। वहीं मेकर्स शो के लेटेस्ट प्रोमो भी रिलीज कर दिए हैं। इनमें गौरव खन्ना, अमाल मलिक, आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के चेहरे से पर्दा हट चुका है। वहीं आज हम आपको बिग बॉस की हिस्ट्री के उन विनर्स के नाम बताने जा रहे हैं जो आज भी ऑडियंस के फेवरेट हैं। इस लिस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर गौतम गुलाटी तक का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं Tanya Mittal? जो महाकुंभ में हुई थीं वायरल अब दिखेंगी Bigg Boss 19 में

विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला

दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर थे। प्रीमियर से ही एक्टर इतने चमके थे कि ऑडियंस ने उन्हें पूरे शो में विनर के रूप में ही देखा था। वहीं बिग बॉस का ये सीजन काफी फेमस भी हुआ था। सिद्धार्थ की लड़ाई से लेकर फनी बिहेवियर तक ऑडियंस को काफी पसंद आया था।

गौहर खान

गौहर खान भी बिग बॉस के इतिहास में फेवरेट विनर रही हैं। बिग बॉस 7 का खिताब जीतकर ऑडियंस ने ऑडियंस के दिल में अलग जगह बना ली थी। पूरे सीजन में एक्ट्रेस को खूब पसंद किया गया था। वहीं इस शो में कुशाल टंडन के साथ उनकी नजदीकी भी देखने को मिली थी।

दीपिका कक्कड़

बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ का नाम भी ऑडियंस की फेवरेट विनर की लिस्ट में शामिल हैं। ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस को इस सीजन में उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। शो की शुरुआत से लेकर दीपिका को ऑडियंस विनर के रूप में ही देख रहे थे। वहीं घर में उनकी पर्सनैलिटी को खूब सराहा गया था।

विज्ञापन

गौतम गुलाटी

बिग बॉस 8 के विनर गौतम गुलाटी आज भी ऑडियंस के फेवरेट हैं। सीजन 8 में गौतम ने करिश्मा तन्ना को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। गौतम शुरुआत में इतने चमके नहीं थे लेकिन शो के बीच में उनकी पर्सनैलिटी देख ऑडियंस उन्हें पसंद करने लगी थीं।

रुबीना दिलैक

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस सीजन में रुबीना को ऑडियंस ने क्वीन का टाइटल दे दिया था। सोशल मीडिया पर उनके टास्क की वीडियोज भी खूब वायरल हुई थीं। शो में वो अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आई थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ