हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 19: फिनाले से पहले लीक हुआ विनर का फोटो! गौरव खन्ना नहीं तो किसके हाथ लगी इस सीजन की ट्रॉफी?

Bigg Boss 19 Winner Photo Leak: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा. शो के फिनाले से पहले इस सीजन के विनर की फोटो लीक हो गई है.

विज्ञापन
Bigg Boss 19. image credit- social media

Bigg Boss 19 Winner Photo Leak: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ अपने फिनाले के बेहद करीब है. कुछ ही देर में शो का ग्रैंड फिनाले शुरू हो जाएगा. इस बीच अब फिनाले से पहले विनर की फोटो लीक हो गई है. सोशल मीडिया पर जो फोटो लीक हो रही है, वो गौरव खन्ना की नहीं है. इंटरनेट पर यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि बिग बॉस 19 की ट्रॉफी गौरव खन्ना जीतेंगे, लेकिन वायरल हो रही फोटो में ऐसा नहीं है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किसकी फोटो वायरल हो रही है? तो आइए जानते हैं…

विनर की फोटो लीक!

दरअसल, The Wheelchair Man नाम के एक यूजर ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में फरहाना भट्ट हाथ में बिग बॉस 19 की इस सीजन की ट्रॉफी लिए नजर आ रही हैं. साथ ही सलमान खान भी खड़े हैं. इस फोटो के सामने आने के बाद जहां कुछ लोग मान रहे हैं कि फरहाना इस सीजन की विनर हो सकती हैं, तो कुछ अभी भी फिनाले का इंतजार कर रहे हैं.

इंटरनेट पर हो रही वायरल

सोशल मीडिया पर ये फोटो जमकर वायरल हो रही है. इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही इस फोटो की पुष्टि न्यूज24 नहीं करता है क्योंकि ये एआई जेनरेटड फोटो हो सकती है. शो के फिनाले के शुरू होने में कुछ ही समय बचा है. सलमान खान के शो का इस सीजन का विनर कौन होगा? इसका पता शो के फिनाले में ही लगेगा. इसलिए अब हर किसी को बिग बॉस 19 के फिनाले का इंतजार है.

विज्ञापन

शो में टॉप चार कंटेस्टेंट्स

गौरतलब है कि सलमान खान के शो के फिनाले से पहले अमाल मलिक शो से बेघर हो गए हैं. अमाल के एविक्शन के बाद अब बिग बॉस 19 के घर में सिर्फ चार कंटेस्टेंट्स रह गए हैं, जिसमें गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे और फरहाना भट्ट शामिल है. अब इन चारों में इस सीजन का विनर कौन बनेगा? इसके लिए थोड़ा-सा इंतजार और करना होगा.

यह भी पढ़ें- ‘सलमान के साथ अगर…’, क्या बिग बॉस 19 के फिनाले में नहीं आएंगे पवन सिंह? भोजपुरी स्टार को मिली धमकी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola