Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

कब और कहां देखें बिग बॉस 19 का फिनाले? प्राइज मनी समेत यहां जानें पूरी डिटेल्स

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है. शो हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है. इस बीच आइए जानते हैं कि शो से जुड़ी डिटेल्स क्या-क्या हैं?

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 29, 2025 16:19
Bigg Boss 19
Bigg Boss 19. image credit- social media

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब है. शो को लेकर रोज नए-नए अपडेट्स आ रहे हैं. फैंस और दर्शक भी फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच लोग जानना चाहते हैं कि बिग बॉस 19 का फिनाले कब और कहां देख सकेंगे? साथ ही शो के विनर को कितनी प्राइज मनी मिलेगी? आइए जानते हैं शो से जुड़ी सारी डिटेल्स…

कब और कहां देख सकेंगे बिग बॉस 19 का फिनाले?

बिग बॉस 19 के फिनाले की बात करें तो शो का फिनाले 7 दिसंबर को होगा. सलमान खान के शो के फिनाले को आप घर बैठे जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं. शो के एपिसोड रात 9 बजे पहले जियोहॉटस्टार पर आते हैं और इसके बाद इसे कलर्स टीवी पर 10:30 बजे ऑनएयर किया जाता है, लेकिन शो का ग्रैंड फिनाले एक ही समय पर टीवी और ओटीटी पर दिखाया जाएगा.

---विज्ञापन---

क्या है बिग बॉस 19 की प्राइज मनी?

इसके अलावा अगर बिग बॉस 19 की प्राइज मनी की बात करें तो इस बार के सीजन की प्राइज मनी 50 लाख रुपये बताई गई है. हालांकि, शो के पिछले सीजन में भी इतनी ही प्राइज मनी थी, लेकिन इस बार के कंटेस्टेंट्स की सैलरी पिछले सीजन से ज्यादा है. बता दें कि ये ऑफिशियल जानकारी नहीं है बल्कि रिपोर्ट्स के आधार पर है.

बिग बॉस 19 के टॉप कंटेस्टेंट्स

साथ ही अगर बिग बॉस 19 के टॉप कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस वक्त शो टॉप 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं. वीकेंड का वार में दो घरवालों के बेघर होने की जानकारी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनने में आया है कि इस वीकेंड का वार शो में डबल एलिमिनेशन होने वाला है. इस बार घर से अशनूर कौर और शहबाज बेघर होने वाले हैं.

कंटेस्टेंट्स के बीच कॉम्पिटिशन

इसके बाद घर में गौरव खन्ना, तान्या, मालती, प्रणीत, अमाल और फरहाना बचते हैं. इन 6 में से कौन टॉप 5 पांच में जाएगा. अब इसका पता आने वाले समय में ही लगेगा. वहीं, अगर के कंटेस्टेंट्स के बीच कॉम्पिटिशन की बात करें तो गौरव, फरहाना, प्रणीत और अमाल के बीच कांटे की टक्कर है. देखने वाली बात होगी कि शो के इस सीजन का विनर कौन बनता है?

यह भी पढ़ें- Palash Muchhal-Smriti Mandhana ने अब किया ये काम, शादी पोस्टपोन विवाद के बीच नया मोड़

First published on: Nov 29, 2025 04:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.