Ashnoor Kaur Bigg Boss 19: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अशनूर कौर ‘बिग बॉस 19’ की सबसे यंग कंटेस्टेंट बन गई हैं। शो में एंट्री करते हुए सलमान खान के सामने एक्ट्रेस ने यंगेस्ट विनर बनने की इच्छा भी जताई। वहीं बिग बॉस में एंट्री के बाद से ही अशनूर गूगल ट्रेंड्स में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही हैं। सलमान खान के रियलिटी शो में एंट्री करने से पहले अशनूर कईं फेमस टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सीरियल्स का नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: Ashnoor Kaur बनना चाहती हैं Bigg Boss की यंगेस्ट विनर, सलमान खान ने की एक्ट्रेस की मैच्योरिटी की तारीफ
बिग बॉस से पहले इस सीरियल में आईं नजर
अशनूर कौर टीवी इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपना करियर छोटी उम्र में ही शुरू कर दिया था। बिग बॉस में आने से पहले अशनूर ‘सुमन इंदौरी’ टीवी सीरियल में लीड एक्ट्रेस का रोल निभा चुकी हैं। इस सीरियल में अशनूर के साथ टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी नजर आई थीं। वहीं सुमन इंदौरी से अशनूर को काफी फेम मिला है। हालांकि अशनूर ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी।
इन हिट सीरियल्स से बनाई पहचान
अशनूर ने अपने करियर की शुरुआत ‘झांसी की रानी’ से की थी। साल 2009 में आए इस सीरियल में उन्होंने छोटी बच्ची प्राची का किरदार निभाया था। इसके बाद ‘साथ निभाना साथिया’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘पटियाला बेब्स’ जैसे हिट सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। अशनूर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हैं। इंस्टाग्राम पर अशनूर के 9.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
बिग बॉस 19 में कौन-कौन?
बता दें अशनूर समेत बिग बॉस में इस बार 16 कंटेस्टेंट्स नजर आए हैं। इनमें जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद, मृदुल तिवारी और अमाल मलिक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में आने से पहले Ashnoor Kaur ने किससे मांगी सलाह? एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में सुनाया किस्सा
संबंधित खबरें
Prime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
28 mins agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
1 hr agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
3 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
4 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
6 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines