Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ अपने प्रीमियर के बेहद करीब है। शो को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान के शो को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट आता रहता है। शो के मेकर्स शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहे हैं। इस बीच अब एक और नया नाम सामने आया है। आइए जानते हैं कि अब शो के लिए किसका नाम सामने आया है?
शो के लिए किसे किया गया अप्रोच?
biggboss.tazakhabar की लेटेस्ट पोस्ट की मानें तो जानकारी है कि पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ स्टार गौरव खन्ना के बाद अब एक और अनुपमा स्टार को शो का ऑफर मिला है। पोस्ट में बताया गया कि न्यूज18 के मुताबिक, अभिनेत्री निधि शाह को शो के लिए अप्रोच किया गया है। अगर निधि इस ऑफर के लिए राजी हो जाती हैं, तो यह कंटेस्टेंट लिस्ट में सबसे रोमांचक नामों में से एक हो सकता है।
गौरव और निधि
पोस्ट में आगे बताया गया है कि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि शो में गौरव और निधि दोनों में से कौन शामिल होता है और कौन नहीं? बता दें कि निधि से पहले भी टीवी की बहुओं को शो का ऑफर मिला है। शो में पहले दिव्यांका त्रिपाठी, अनीता हसनंदानी, दीपिका कक्कड़, और तेजस्वी प्रकाश नजर आ चुकी हैं।
50 से ज्यादा लोगों को मिला ऑफर
इसके अलावा अगर शो की बात करें तो सलमान खान का शो इस बार पांच महीने चलेगा। शो को सलमान खान तीन महीने होस्ट करेंगे। इसके अलावा सुनने में आया है कि करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर भी शो को होस्ट करेंगे। शो के मेकर्स ने अब तक शो को लिए 50 से ज्यादा लोगों को अप्रोच किया है।
24 अगस्त को होगा प्रीमियर
देखने वाली बात होगी शो में इस बार कौन-कौन नजर आने वाला है। इसके अलावा अगर शो के प्रीमियर की बात करें तो शो का प्रीमियर 24 अगस्त शो को होगा। फैंस इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं। बता दें कि शो के प्रीमियर से पहले एक स्पेशल एपिसोड भी आएगा। देखने वाली बात होगी कि शो में क्या होगा?
यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan-Jr NTR की फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, War 2 में हुए ये बदलाव
संबंधित खबरें
'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
17 mins agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 hr agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
1 hr agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
18 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
20 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
23 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
1 day agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines