News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को लेकर बज भी बन रहा है और फैंस इसकी रिलीज के वेट में हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज से इस पर सेंसर की कैंची चली है। इतना ही नहीं बल्कि बोर्ड ने फिल्म में बदलाव करने के लिए भी कहा है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या बदलाव हुए हैं?
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो CBFC ने फिल्म ‘वॉर 2’ को कुछ डायलॉग्स को गलत बताया है। साथ ही इन्हें म्यूट करने के लिए भी कहा है। फिल्म में 6 जगहों पर डायलॉग्स में बदलाव किया गया है। इसके अलावा फिल्म के एक सीन के किरदार के इशारे को भी हटाने का आदेश बोर्ड ने दिया है।
जानकारी की मानें तो फिल्म में इस किरदार द्वारा किया गया ये इशारा एक विवादित डायलॉग के एक मिनट के बाद आता है। साथ ही फिल्म से अश्लील डायलॉग को भी बदलने के लिए कहा गया है। फिल्म में ये सभी बदलाव किए गए हैं और इसके बाद ही इसे 16 साल की उम्र से ऊपर वाले लोगों के लिए यानी U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है।
इसके अलावा बोर्ड ने 9 सेकंड की ‘सेंसुअल’ फुटेज को भी हटाने का आदेश दिया है। साथ ही कुछ सीन्स, जो ज्यादा ‘संवेदनशील’ हैं, उन्हें कम करने का आदेश भी दिया है। जानकारी की मानें तो सुनने में आया है कि ये सीन्स कियारा आडवाणी के बिकिनी सीक्वेंस से रिलेटेड हो सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।
इतना ही नहीं बल्कि फिल्म की समय सीमा में भी बदलाव हुआ है। हालांकि, ये फैसला बोर्ड का नहीं था, लेकिन फिल्म को बेहतर बनाने के लिए मेकर्स ने ये फैसला लिया है और 2 घंटे 59 मिनट और 49 सेकंड की फिल्म को घटाकर 2 घंटे 51 मिनट 44 सेकंड कर दिया है। फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसे 14 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Saiyaara का 22वें दिन भी जलवा बरकरार, Son of Sardaar 2 और Dhadak 2 की फूली सांसें
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।