हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 18: टॉर्चर टास्क क्या? इनसाइड डिटेल लीक, संचालक और जेलर कौन?

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में अब कंटेस्टेंट के बीच टाइम गॉड बनने की होड़ लगी हुई है। इसके लिए तो बिग बॉस ने एक टास्क दिया है जिसे टॉर्चर टास्क का नाम दिया गया है, जिसमें घर की लड़कियां लड़कों की वाट लगाने वाली हैं…

विज्ञापन

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) शो को देखने वालों की लिस्ट लंबी है। लेकिन बीते कुछ दिनों से कहीं न कहीं एक ही मुद्दे की वजह से शो बोरिंग हो रहा था। वहीं अब घर में तीन हसीनाओं की एंट्री हो गई है, जिन्होंने घर के मर्दों के होश अपनी बोल्डनेस से बढ़ा दिए हैं। उनकी हॉटनेस और ग्लैमर लुक से सर्दी के मौसम में घर के अंदर गर्मी बढ़ गई है। इसी बीच बिग बॉस ने टाइम गॉड (Time God) के लिए एक ऐसा टास्क दिया है जो काफी इंटरेस्टिंग है। बीते दिन के शो के लास्ट में और नए प्रोमो में दिखाया गया है कि आज आने वाले एपिसोड (torture task) में लड़कों की शामत आने वाली है। इसी बीच अब एपिसोड आने से पहले इस टास्क की इनसाइड डिटेल लीक हो गई है।

क्या है टॉर्चर टास्क

बिग बॉस के घर में नया टाइम गॉड बनने की रेस शुरू हो गई है। हालांकि अभी रजत दलाल टाइम गॉड हैं, लेकिन अब बहुत जल्द उनके हाथ से ये पावर जाने वाली है। दरअसल बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया है जिसमें सभी लड़कियां घर के लड़कों को टॉर्चर करेंगी और उनसे इस रेस से क्वीट करने के लिए मजबूर करेंगी।

यह भी पढ़ें: KBC 16: पुलिस वाली से डरे Amitabh Bachchan, बोले हमें हथकड़ी मत लगाना

विज्ञापन

टॉर्चर टास्क की इनसाइड डिटेल लीक

हालांकि ये टॉर्चर टास्क आज आने वाला है, लेकिन इससे पहले बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस लाइव फीड पर एक अपडेट आया है। इसमें शो से जुड़ी कुछ जानकारी लीक कर दी गई है। दरअसल इस टास्क में वैसे तो कांटे की टक्कर करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच में है। वहीं बिग बॉस ने दांव खेलते हुए, रजत दलाल को संचालक की भूमिका निभाने का जिम्मा दिया है।

वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली हसीनाओं को मिली स्पेशल पावर

अब घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली तीन हसीनाओं एडिन, अदिति और यामिनी को स्पेशल पावर दी गई है। हालांकि घर में पहले से ही दो वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटेस्टेंट मौजूद हैं, लेकिन नए सदस्यों को बिग बॉस ने जेलर बनाया है जो अपनी पावर का खास इस्तेमाल करते नजर आएंगी।

विज्ञापन

टास्क में तड़का भी है

वहीं टास्क में असली तड़का लगाने के लिए बिग बॉस ने दिग्विजय, अविनाश, विवियन और करणवीर मेहरा के साथ तेजिन्द्र बग्गा को एक-एक पार्टनर दिया है जो उन्हें परेशान करके मजबूर करेंगे की वो टास्क से क्वीट कर जाएं और वो टाइम गॉड के कंटेंडर बन जाएं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में फाइलिस्ट हो सकता है बेघर! वोटिंग ट्रेंड में बड़ा उलटफेर, किसे मिले कम वोट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola