---विज्ञापन---

Rajat Dalal के फैंस के लिए गुड न्यूज, फिनाले से पहले नहीं होंगे बेघर

Rajat Dalal, Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। शो में इस वक्त रजत दलाल को लेकर टेंशन बढ़ी हुई है कि रजत शो से बाहर हो सकते हैं, लेकिन अब उनके फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

---विज्ञापन---

Rajat Dalal, Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो अपने फिनाले के बेहद करीब है, ऐसे में फिनाले की रेस में जाने के लिए घरवाले भी बेकरार हैं। हालांकि, इस बीच सुनने में आया था कि रजत दलाल को बेघर होना पड़ सकता है। फिनाले से पहले रजत के फैंस के लिए इस तरह की चर्चा टेंशन लेकर आई, लेकिन अब ना सिर्फ रजत बल्कि उनके फैंस को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रजत कहीं नहीं जाने वाले और घर में ही रहेंगे।

रजत दलाल को लेकर अपडेट

दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट GlamWorldTalks ने रजत को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि रजत के फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोई इंटरनल वोटिंग नहीं हो रही है और रजत कहीं नहीं जा रहे हैं, ऐसे में रिलेक्स रहें। GlamWorldTalks का ये पोस्ट सामने आने के बाद रजत के फैंस ने राहत की सांस ली है।

---विज्ञापन---

यूजर्स ने किए कमेंट्स

इतना ही नहीं बल्कि यूजर्स ने इस पर रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा कि जानकारी देने के लिए धन्यवाद। दूसरे यूजर ने कहा कि कहीं ये कोई प्लानिंग तो नहीं। तीसरे यूजर ने कहा कि शुक्र है रजत कहीं नहीं जा रहा। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि इसके अलावा भी इंटरनेट पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

---विज्ञापन---

परेशान नजर आए रजत

दरअसल, इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर रजत को लेकर बातें हो रही हैं। GlamWorldTalks ने ही एक और भी पोस्ट शेयर किया है, जिसमें रजत बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया कि कल रात से रजत दलाल इंटरनल वोटिंग को लेकर डिप्रेशन में हैं। आज की लाइव फीड में भी उनकी चिंता बनी हुई है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

विवियन और ईशा करेंगे सपोर्ट

पोस्ट में आगे लिखा गया कि कल रात विवियन डीसेना ने रजत को कहा कि वो ऐसा नहीं होने देंगे और वह उन्हें बचाने के लिए वोट करेंगे। आज सुबह विवियन ने भी ईशा सिंह से कहा कि सारे लोग रजत से इनसिक्योर हैं अगर वोटिंग हुई तो रजत को सपोर्ट करना। इसके अलावा एक और भी पोस्ट है, जिसमें विवियन डीसेना और ईशा, रजत दलाल के बारे में बात कर रहे हैं। पोस्ट के अनुसार, ईशा और विवियन को रजत से कोई दिक्कत नहीं है और दोनों रजत को पसंद करते हैं। इसके अलावा विवियन को लगता है कि घर में कुछ लोग रजत को लेकर इनसिक्योर हैं। हालांकि, अब शो में आगे क्या होगा ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता लगेगा।

यह भी पढ़ें- Burning Train का ‘सच’ बताने OTT पर आ गई फिल्म, क्यों देखें The Sabarmati Report?

---विज्ञापन---

First published on: Jan 10, 2025 07:50 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola