हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 18: प्रोमो के साथ कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आउट, टाइम ट्रैवल का हिस्सा बनेंगे ये 14 खिलाड़ी

Bigg Boss 18 Promo And Contestants List: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 का प्रोमो जारी हो गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। इसी के साथ ही कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Promo And Contestants.

Bigg Boss 18 Promo And Contestants List: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। फैंस इस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने भी बिग बॉस 18 का नया प्रोमो वीडियो शेयर कर दिया है। इस प्रोमो को सलमान खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। प्रोमो शेयर करने के साथ ही मेकर्स ने इसकी थीम भी रिवील कर दी है। अब जब प्रोमो आ गया है तो कंटेस्टेंट्स के नाम भला पीछे कैसे रह सकते हैं?

बिग बॉस 18 के प्रोमो के साथ ही शो में आने वाले नए कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि लड़ाई-झगड़े वाले इस पॉपुलर शो में कौन-कौन से सेलिब्रिटी नजर आएंगे। हालांकि उससे पहले जानते हैं कि इस बार शो की थीम क्या होगी?

बिग बॉस 18 का प्रोमो जारी

बता दें कि सलमान खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बिग बॉस 18 का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि इस बार की थीम टाइम ट्रैवल पर बेस्ड होगी। प्रोमो की शुरुआत सलमान खान की दबंग आवाज के साथ होती है, जिसमें सुपरस्टार कहते सुने जा रहे हैं, ‘बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर। अब होगा टाइम का तांडव।’

विज्ञापन

वहीं प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, ‘होगी एंटरटेनमेंट की पूरी इच्छा, जब टाइम का तांडव लेकर आएगा बिग बॉस में एक नया ट्विस्ट। क्या आप बिग बॉस 18 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं?’

यह भी पढ़ें: Bigg Boss की 6 बातें, जिन्हें 18वें सीजन में नहीं देखना चाहते फैंस, एक चीज तो बिल्कुल पकाऊ

विज्ञापन

कब से शुरू होगा शो?

इस प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को चार गुना आगे बढ़ा दिया है। फैंस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लगातार हार्ट इमोजी ड्राप कर रहे हैं। साथ ही सलमान खान को होस्ट के रूप में दोबारा पाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल, बीच में खबर आई थी कि बिग बॉस के 18वें सीजन को सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे।

इसके पीछे की वजह उनकी इंजरी बताई गई थी। हालांकि अब कंफर्म हो चुका है कि सलमान खान ही बिग बॉस 18 को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि शो अक्टूबर के पहले हफ्ते में दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन

इन सेलेब्स के नाम आए सामने

उधर, प्रोमो रिलीज होने के साथ ही शो में आने वाले सेलेब्स के नाम भी सामने आ गए हैं। जिन सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं उनमें दलजीत कौर, डॉली चायवाला, करण पटेल, फैसल शेख, आयशा सिंह, सुरभि ज्योति, नुसरत जहां, शोएब इब्राहिम, शीजान खान, निया शर्मा, राज कुंद्रा, समीरा रेड्डी, सुनील कुमार और मदालसा शर्मा के नाम सामने आए हैं। हालांकि ये नाम अभी तक ऑफिशियल नहीं हुए हैं। बता दें कि मदालसा शर्मा ने हाल ही में अनाउंस किया था कि उन्होंने टीवी शो ‘अनुपमा’ से छोड़ दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस अनुपमा में नजर आ सकती हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola