---विज्ञापन---

ना Vivian, ना Karanveer, पॉपुेलेरिटी के मामले में ये कंटेस्टेंट बना नंबर 1, रैंकिग में बड़ा फेरबदल

Bigg Boss 18 Popularity Ranking List: बिग बॉस 18 के घर में पॉपुलेरिटी लिस्ट के मामले में आखिर कौन सा कंटेस्टेंट राज कर रहा है, चलिए आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Popularity Ranking List: ‘बिग बॉस 18′ के घर में आए दिन समीकरण बदल रहे हैं। कंटेस्टेंट्स की गेम में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि बाहर बैठी जनता के फेवरेट भी लगातार बदलते जा रहे हैं। अब हाल ही में घर में फैमिली वीक चल रहा है, जो काफी इमोशनल भी है और ड्रामे से भरा भी। इसी बीच कंटेस्टेंट्स के बीच की पॉपुलेरिटी भी सोशल मीडिया पर आए हफ्ते बदल रही है। लेटेस्ट रैंकिंग के मुताबिक ना तो करणवीर और ना ही विवियन बल्कि एक तीसरे ही कंटेस्टेंट ने नंबर 1 का रैंक हासिल कर लिया है। आखिर कौन है ये कंटेस्टेंट, चलिए आपको बताते हैं।

नंबर 5 पर अविनाश मिश्रा

ओरमैक्स की पॉपुलेरिटी रैंकिंग में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस बार नंबर 5 पर अविनाश मिश्रा ने अपनी जगह बना ली है। अविनाश का गेम पहले दिन से ही काफी एक्टिव नजर आया है। जिसका फायदा उन्हें अब फिनाले के नजदीक आकर मिल रहा है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

नंबर 4 पर शिल्पा शिरोडकर

शिल्पा शिरोडकर ने भी इस बार नंबर 4 का रैंक हासिल करके सभी ऑडियंस को काफी हैरान कर दिया है। शिल्पा शिरोडकर का पूरे सीजन कोई ना कोई फ्लेवर जनता को देखने को मिला जरूर है, जिसका फायदा अब उन्हें सोशल मीडिया की पॉपुलेरिटी में देखने को मिल रहा है।

नंबर 3 पर करणवीर मेहरा

करणवीर मेहरा को इस बार पॉपुलेरिटी लिस्ट में नंबर 3 की जगह मिली है। करणवीर लगातार इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए थे। लेकिन इस हफ्ते उन्हें नंबर 3 का स्पॉट मिला है।

---विज्ञापन---

नंबर 2 पर विवियन डीसेना

शो के लाडले कहे जा रहे विवियन डीसेना को इस बार लिस्ट में नंबर 2 का रैंक मिला है। विवियन डीसेना पिछले काफी हफ्तों से नंबर 1 पर काबिज थे लेकिन इस बार एक कंटेस्टेंट ने उन्हें पॉपुलेरिटी के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

नंबर 1 पर रजत दलाल

रजत दलाल ने सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी धमाल मचाया हुआ है। रजत ने सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए ओरमैक्स की लिस्ट में इस हफ्ते नंबर 1 पर जगह बना ली है। रजत दलाल के काफी फैंस हैं जो उन्हें लगातार वोट कर रहे हैं। शो का विजेता बनने के लिए रजत इस वक्त काफी मजबूत दावेदार लग रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shalin-Eisha के वायरल वीडियो पर क्या बोलीं Chahat की मां? Eisha की मां ने बंद की बोलती

First published on: Jan 02, 2025 02:23 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola