Bigg Boss 18 New Voting Trend: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आज रात 9 बजे से शुरू हो जाएगा। शो के विनर आज पूरे देश की जनता को मिल जाएगा। फिलहाल घर में टॉप 6 कंटेस्टेट्स हैं जिनमें से अब कोई एक आज विजेता बन जाएगा। हालांकि अब उससे पहले ही वोटिंग ट्रेंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। करणवीर मेहरा को वोटिंग ट्रेंड में अब बड़ा झटका लगा है। उनकी एक हरकत के चलते और मीडिया के सवालों की वजह से ऐसा हुआ है। आखिर क्या है नया वोटिंग ट्रेंड और ऐसा क्यों हुआ है, चलिए आपको बताते हैं।
टॉप 2 से बाहर हुए करणवीर मेहरा
नए आए वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से करणवीर मेहरा तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उनसे ऊपर अब दो कंटेस्टेंट्स चल रहे हैं। विवियन डीसेना सबसे ज्यादा वोट्स के साथ नंबर 1 पर हैं तो वहीं रजत दलाल बहुत कम मारजन से उनके ठीक पीछे हैं। करणवीर अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं, जबकि अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और चुम दरांग बॉटम 3 कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं।
करणवीर ने पैर पर मारी कुल्हाड़ी
शो के फिनाले वीक में आकर करणवीर ने कुछ ऐसी गलतियां कर दी हैं, जिसके बाद अब उनके जीतने के चांस पहले से कम हो गए हैं। दरअसल शो के लेटेस्ट एपिसोड में करणवीर ने विवियन को लेकर एक ऐसा पर्सनल मजाक कर दिया जो काफी चीप लगा।
करणवीर ने विवियन को रोस्ट करने के टास्क में सारी हदें पार कर दीं। विवियन की 2 साल की बच्ची और उनके परिवार पर कमेंट पर करणवीर बुरे फंस गए। उन्हें पहले तो विवियन ने ही मना कर दिया और इसके बाद घर के बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी माना कि ये बहुत ज्यादा हो गया था। अब बाहर भी जनता करणवीर की इस हरकत को खास पसंद नहीं कर रही है।
मीडिया ने विवियन-रजत पर किए सवाल
इसके अलावा घर में गई मीडिया ने भी अपने तीखे सवाल एक बार फिर विवियन और रजत के सपोर्टर्स से कर डाले जबकि करणवीर को सपोर्ट करने के लिए 4 लोग आए हुए थे, उनसे मीडिया ने कुछ खास सवाल नहीं किए। यानी जनता के मन में रजत और विवियन के लिए अब सिंपैथी आ गई है और करणवीर को इस बात का भी झटका लग सकता है।
यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे मशहूर सिंगर Darshan Raval, बेस्ट फ्रेंड संग लिए सात फेरे
संबंधित खबरें
'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
2 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
2 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
4 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
4 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
5 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
5 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
15 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
20 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines