Karanveer Mehra And Shilpa Shirodkar: बिग बॉस 18 का 13वां हफ्ता चल रहा है। 19 जनवरी को शो का ग्रैंड फिनाले है, जिसमें पता चल जाएगा कि ट्रॉफी किस कंटेस्टेंट के हाथ लगी है। इससे पहले घरवालों के बीच काफी कुछ उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। पिछले लंबे वक्त से जिन घरवालों के बीच में दोस्ती देखने को मिल रही थी उनके बीच के समीकरण भी बदलने लगे हैं। ताजा मामला करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर के बीच देखने को मिल रहा है, जो पहले दिन से बिग बॉस में अपनी दोस्ती निभा रहे हैं। पहली बार ऐसा देखने को मिला है जब करणवीर ने शिल्पा के साथ अपनी दोस्ती पर सवाल उठाया है।
करण ने उठाए शिल्पा पर सवाल
बिग बॉस 18 फैन पेज ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में करणवीर मेहरा शिल्पा शिरोडकर, चुम दरांग और श्रुतिका साथ के साथ बैठे बातचीत कर रहे हैं। प्रोमो में करणवीर कहते हैं, ‘तुम्हें मेरा दोस्त होने में शर्म आ रही है? पूरी दुनिया मुझे आकर बोल गई कि वह मेरे साथ ऐसा कर रही हैं, वैसा कर रही हैं। फिर भी मैंने दोस्ती निभाई है।’
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena फिनाले से पहले शो छोड़ने को तैयार, मेकर्स पर क्यों भड़का ‘लाडला’?
करणवीर शिल्पा पर तंज कसते हुए आगे कहते हैं, ‘मैं 50 दिन करणवीर को दे रही हूं। मैं उस बात के लिए 3 दिन से विवियन को सॉरी बोल रही हूं। मैं क्लीयर हो गया हूं कि मैं किसी को अपने आप को ग्रांटेड नहीं लेने दूंगा लेकिन मैं यह डामाडोल वाली दोस्ती नहीं रखूंगा।’
फूट-फूटकर रोईं शिल्पा शिरोडकर
करणवीर मेहरा की यह बात सुनकर शिल्पा शिरोडकर पहले तो कुछ नहीं बोलती हैं लेकिन बाद में अकेले बैठकर वह फूट-फूटकर रोती हैं। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस ने अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए। वही कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद फिनाले से पहले करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती में दरार आ जाएगी और यह मां-बेटे वाला एंगल फाइनली खत्म होगा।
शिल्पा और करण की दोस्ती में दरार?
गौरतलब है कि करणवीर मेहरा ने पहले दिन से शिल्पा शिरोडकर के साथ अपनी दोस्ती का रिश्ता निभाया है। शिल्पा ने कभी करण को नॉमिनेट कर तो कभी टाइम गॉड नहीं बनाकर कई बार उन्हें धोखा दिया है। हर किसी ने आकर करण को शिल्पा से दूर रहने की सलाह भी दी लेकिन वह दोस्ती निभाते आए। अब लगता है कि फिनाले से दो हफ्ते पहले करण अपने समीकरण बदलने के मूड में हैं।
संबंधित खबरें
बजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 mins agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
3 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
4 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
4 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
5 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
8 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
14 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
16 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines