Bigg Boss 18 Inside Story: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) को देखने में अब बहुत ज्यादा मजा आ रहा है। हर दिन शो बहुत ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। सलमान खान के इस शो में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जो एंटरटेनमेंट के लेवल को हाई कर रहा है। बीते दिन बिग बॉस के घर को नया टाइम गॉड मिल गया है, जो ईशा सिंह है। वो अपनी पावर का इस्तेमाल भी बखूबी कर रही हैं। वहीं घर में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट भी हैं जो कहीं न कहीं गुम से हो रहे थे, लेकिन एक बार फिर से उनका असली खेल सामने आ रहा है और खेल दमदार होता नजर आ रहा है। आइए जान लेते हैं उन 5 कंटेस्टेंट का नाम जो जिनकी वजह से बिग बॉस की TRP में आया तगड़ा उछाल।
करणवीर मेहरा
सबसे पहले करणवीर मेहरा का नाम हम लेना चाहेंगे जो बीच में कहीं गुम से हो गए थे। लेकिन अब ईशा सिंह के टाइम गॉड बनने के बाद वो फिर से सुपर एक्टिव हो गए हैं। हालांकि पहले वो चुम के साथ ही एक कोने में बैठे बातें करते नजर आ रहे थे। बीते दिन के एपिसोड में तो अविनाश संग राशन की लड़ाई में टास्क के दौरान उनका गरम मिजाज फिर से दिखा जिसे देख लगा कि अभी खतरों का खिलाड़ी फिर से एक्टिव हो रहा है।
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या-धनुष का क्यों हुआ तलाक? अब बच्चों की कस्टडी रहेगी किसके पास…
चुम
अब बारी आती है करणवीर की खास दोस्त चुम की जो पहले किचन में ही नजर आती थीं। लेकिन अब उनका घर में रोल नजर आ रहा है। पहले श्रुतिका के साथ उन्होंने दोस्ताना निभाया लेकिन एक गलतफहमी की वजह से दरार भी आ गई। फिर करणवीर संग बेड शेयर कर वो चर्चा में आ गईं। लोगों को लग रहा है कि चुम मसाला देने वाली कंटेस्टेंट बन सकती हैं।
कशिश कपूर
वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली कशिश कपूर का नाम भी इस लिस्ट में आता है। शुरुआत में तो ये कहा जा रहा है कि उनके खेल में दम नजर नहीं आ रहा है। लेकिन अब तो आप देख ही सकते हैं कि वो हर काम में सबसे पहले कूदती हैं। बीते दिन राशन के टास्क में भी उनका अंदाज लोगों को भा गया।
ईशा सिंह
अब बारी आती है नई टाइम गॉड ईशा सिंह की जो अपनी पावर से घरवालों की नाक में दम कर रही हैं। जी हां, उन्होंने तो अपने दोस्त अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना पर भी रहम नहीं किया और उन्हें भी काम पर लगा दिया है। वहीं उनका और करणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रही हैं, लेकिन शो की टीआरपी को इससे मदद मिल रही है।
तजिंदर बग्गा
घर में घुसते ही जेल की हवा खाने वाले तजिंदर बग्गा को लेकर कहा जा रहा था कि वो गेम में ज्यादा नहीं टिक पाएंगे। लेकिन अब तो उनका गेम सभी को एक्साइटेड कर रहा है। कभी सारा के साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं तो कभी श्रुतिका को कंधा। ऐसे में लोगों को लगने लगा है कि सरदार जी का गेम में इन्वॉल्वमेंट बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: शॉकिंग मिड वीक इविक्शन, बाहर हुई ये कंटेस्टेंट, रजत दलाल फिर पलटे
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
52 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
5 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines