---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: घर में आते ही Edin ने दिखाए तीखे तेवर, कर दिया अपने इरादों का ऐलान

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें वाइल्ड कार्ड एडिन घरवालों को अपने इरादों के बारे में बताती नजर आ रही है। प्रोमो वीडियो में एडिन, अविनाश को खूब तीखे बोल बोल रही है। आइए जानते हैं कि प्रोमो में क्या-क्या है?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: सलमान खान के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 18’ में हाल ही में तीन नए वाइल्ड कार्ड की एंट्री हुई है। जी हां, शो में अदिति मिस्त्री, यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज के आते ही घर का माहौल बदल गया है। इस बीच अब शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में एडिन रोज घरवालों के साथ बैठी नजर आ रही हैं और पहले ही दिन उन्होंने घरवालों को अपने इरादें भी बता दिए।

एडिन ने दिखाए तेवर

दरअसल, शो का जो प्रोमो वीडियो सामने आया है, उसमें एडिन कहती हैं कि तेरे मुंह पर बोल रही हूं कि नहीं पसंद है तू। आई एम आ गॉडऐस। इसके बाद प्रोमो में अविनाश कहते हैं कि यहां पर सब एक-दूसरे को थोड़ा बता देते हैं, तो एडिन कहती हैं कि टीचर मत बन, बाप मन बन, भौंकता रहता है दिनभर… इसके बाद अविनाश कहते हैं कि एक घंटे में… तो एडिन बीच में ही अविनाश की बात काटते हुए कहती हैं कि एक घंटे नहीं जब तक इस घर में हूं ना, तेरी नाक में तो दम करके ही जाऊंगी।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल

शो का ये प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इस पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि सबको विवियन और अविनाश से ही फुटेज चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि सबको बस अविनाश से ही लड़ना है। तीसरे यूजर ने लिखा कि एक हफ्ते में अविनाश इसको भी ठीक कर देगा। एक और यूजर ने लिखा कि सब अविनाश से लड़ने का प्लान करके आते हैं।

---विज्ञापन---

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

एक और यूजर ने इस पर कमेंट किया कि इन्हें भी फुटेज के लिए अविनाश ही चाहिए। एक अन्य ने कहा कि अविनाश से ही सबको फुटेड मिलेगी। एक और यूजर ने लिखा कि सबको अविनाश और विवियन ही मिलते हैं। कुल मिलाकर यूजर्स ने एडिन के इस रूप को सिर्फ फुटेज के लिए बताया है। लोगों का यही कहना है कि खुद को शो में दिखाने के लिए एडिन पहले ही दिन अविनाश से भिड गई।

शो में होगा ‘तांडव’?

हालांकि अब शो में आगे क्या होगा ये तो आने वाले समय में ही पता लगेगा। देखने वाली बात ये होगी कि इन दोनों की ये बहस क्या रूप लेती है और घर में अब क्या नया ‘तांडव’ होने वाला है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Pushpa, KGF, Baahubali का ये स्टार कौन? जो बॉलीवुड हसीना का है बेहद करीबी

First published on: Nov 19, 2024 06:12 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola