---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: दिग्विजय ने चुम को किया शादी के लिए प्रपोज, करण के सामने दिया ये जवाब

Bigg Boss 18:  बिग बॉस 18 के घर में बीते दिन का शो काफी मजेदार रहा। दिग्विजय ने घर में एक लड़की को प्रपोज किया जिसने उसे तुरंत रिजेक्ट कर दिया। आइए जानते हैं कि वो कौन हैं...

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के घर में रिश्ते बनना आम बात है। हर सीजन में ऐसा होता ही है कि कोई न कोई रिश्ता इस घर से बनकर निकलता ही है। कोई टूट जाता है तो कोई आगे बढ़ जाता है। अब ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के घर में भी ऐसा कुछ होता दिखाई दे रहा है। जी हां,आपने करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) और चुम (Chum) के बीच का कनेक्शन तो देखा ही होगा न। वहीं ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के बीच भी कुछ नजदीकियां नजर आ रही हैं। लेकिन इसी बीच एक ऐसा ट्विस्ट आया है जिसमें टाइम गॉड (Time God) ने किसी को शादी का प्रपोजल दे दिया है। आइए जानते हैं कि वो कौन है और क्या इस घर में बनने वाली है तीसरी जोड़ी?

चुम कब करेगी शादी

बीते दिन का एपिसोड काफी खास था। हर किसी को इसे देखने में मजा आया होगा। सबसे मजेदार मूवमेंट तो वो था जिसमें दिग्विजय ने चुम को शादी के लिए प्रपोज किया। रात के समय करणवीर मेहरा, चुम और दिग्विजय राठी एक ही बेड पर बैठकर गॉसिप कर रहे थे। तभी टाइम गॉड चुम से पूछते हैं कि तुम शादी कर करोगी, इस पर वो जवाब देती है कि अगले साल।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: डबल इविक्शन पर Bigg Boss की मोहर, बताया किसके हाथ में होगी पावर?

---विज्ञापन---

दिग्विजय ने चुम को किया प्रपोज

इस बात को सुन दिग्विजय ने कहा कि कोई है नजर में तो वो बोली हां है 5 लोग। इस पर दिग्विजय बोलते हैं क्या छठे का चांस है। दरअसल वो अपने लिए बात कर रहे थे। लेकिन इस बात पर चुम तपाक से जवाब देती है और कहती है नो… अगर तुम हो तो रिजेक्ट। तुम्हें मैं अपना भाई मानती हूं।

---विज्ञापन---

करणवीर ने चुम को स्वयंवर करने की दी सलाह

करणवीर भी इस दौरान उन्हीं के साथ बैठा था, जिसके सामने चुम ने कहा कि उसकी शादी वाली लाइन में 5 लड़के हैं। लेकिन वो उनमें से किसी एक को शादी के लिए चुनेंगी। इस पर करण बोल पड़ता है कि ऐसा लग रहा है कि चुम का तो स्वयंवर करना पड़ेगा। चुम और दिग्विजय इस बात पर हंस पड़े।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से बाहर हो सकते हैं करणवीर मेहरा? जानें सीक्रेट खबर की सच्चाई

First published on: Nov 26, 2024 09:37 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola