हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chahat Pandey की मिस्ट्री बॉयफ्रेंड संग तस्वीर वायरल, KRK ने बड़े राज से उठाया पर्दा

Chahat Pandey Rumoured Boyfriend: बिग बॉस 18 की सबसे बड़ी मिस्ट्री बन गई है चाहत पांडे का बॉयफ्रेंड जो हैं या नहीं, अब तक कुछ पुख्ता तौर पर पता नहीं चल पाया है। इसी बीच चाहत पांडे की रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग तस्वीर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Chahat Pandey Rumoured Boyfriend

Chahat Pandey Rumoured Boyfriend: बिग बॉस 18 में इन दिनों चाहत पांडे लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनके सीक्रेट बॉयफ्रेंड को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अफवाहें और कयास लगाए जा रहे हैं। ये सब तब शुरू हुआ जब सलमान खान ने वीकेंड का वार के दौरान चाहत की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो एक एनिवर्सरी केक के साथ नजर आ रही थीं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही चाहत के बॉयफ्रेंड को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। हर कोई ये जानने को बेताब है कि आखिरकार चाहत पांडे का बॉयफ्रेंड कौन है। अब चाहत पांडे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें उनके साथ उनके मिस्ट्री बॉयफ्रेंड नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यही चाहत के बॉयफ्रेंड हैं।

केआरके ने जारी की तस्वीर

वीकेंड का वार पर हुए इस हंगामे के बाद हर कोई चाहत के बॉयफ्रेंड के बारे में ही बात कर रहा है। इसी बीच केआरके ने अपने एक्स अकाउंट पर चाहत पांडे और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड की एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा था- क्योंकि चाहत की मां ने चुनौती दी थी तो सोचा थोड़ी मदद करदूं। इस कैप्शन के साथ ही उन्होंने फोटो शेयर की है। केआरके के ये तस्वीर शेयर करते ही ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

चाहत पांडे का रूमर्ड बॉयफ्रेंड कौन?

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, चाहत पांडे के जिस गुजराती बॉयफ्रेंड का जिक्र बिग बॉस 18 में हो रहा है, उनका नाम मानस आर शाह है। हां आप सही सुन रहे हैं, मानस शाह जिनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, उन्हें चाहत पांडे का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। अब सवाल ये उठता है कि चाहत पांडे ने मानस के बारे में अब तक क्यों छुपाकर रखा? इसका जवाब सिर्फ चाहत ही दे सकती हैं।

विज्ञापन

गुजराती फिल्मों में कर चुके हैं काम

मानस शाह एक प्रोफेशनल एक्टर हैं और उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में अभिनय किया है। उन्हें स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये हैं चाहतें’ में देखा गया था। इसके अलावा, मानस ने गुजराती फिल्मों जैसे ‘सत्ती पर सत्तो’, ‘हे केम छो लंदन’ और ‘कमिटमेंट’ में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola