हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 18: नॉमिनेटेड 7 कंटेस्टेंट्स में किसे मिल रहे कम वोट, हो सकता है बेघर

Bigg Boss 18 Nomination: बिग बॉस 18 से बेघर होने के लिए इस हफ्ते 7 सदस्य नॉमिनेट हैं। किसे सबसे कम वोट मिले हैं और कौन बेघर हो सकता है, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

BiggBoss 18 Nomination : बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ अविनाश मिश्रा, दिग्विजय सिंह राठी और रजत दलाल का झगड़ा दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। दूसरी तरफ विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा गेम को अपने-अपने तरीके से चलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इनमें से किसे सबसे कम वोट्स मिल रहे हैं और किसके बेघर होने की उम्मीद सबसे ज्यादा है, आइए जानते हैं…

7 सदस्य बेघर होने के लिए नॉमिनेट

इस हफ्ते बिग बॉस 18 से बेघर होने के लिए जिन 7 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है, वो चुम दरांग, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, करणवीर मेहरा, दिग्विजय सिंह राठी, कशिश कपूर और रजत दलाल हैं। सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के लिए वोटिंग लाइन्स खोल दी गई हैं। फैन पेज ‘द खबरी तक’ के मुताबिक, जिन कंटेस्टेंट्स को जनता अपना सबसे ज्यादा प्यार दे रही है, उसमें टॉप पर दिग्विजय सिंह राठी हैं, जबकि करणवीर मेहरा चूक गए हैं और दूसरे नंबर पर आए हैं।

यह भी पढ़ें: Aditi Mistry कौन? जो Bigg Boss 18 की बनेंगी तीसरी वाइल्ड कार्ड, घर का बढ़ेगा तापमान

सबसे कम वोट इन दोनों को

दिग्विजय और करणवीर के बाद जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं, वो रजत दलाल हैं। उन्हें तीसरे नंबर पर जगह मिली है। इसके बाद चौथे नंबर पर श्रुतिका अर्जुन और पांचवें नंबर पर कशिश कपूर हैं।  जिन दो कंटेस्टेंट्स को सबसे कम वोट मिले हैं, वो चुम दरांग और तजिंदर बग्गा हैं। चुम छठवें नंबर पर हैं, जबकि तजिंदर सातवें नंबर पर हैं।

कौन हो जाएगा इस हफ्ते बेघर

बता दें कि बिग बॉस 18 में पहली बार चुम दरांग को नॉमिनेट किया गया है और पहली ही बार में उन्हें सबसे ज्यादा कम वोट मिले हैं। ‘द खबरी तक’ की इस रिपोर्ट की मानें तो इस हफ्ते चुम दरांग और तजिंदर बग्गा पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि किसका सफर इस हफ्ते घर में खत्म हो जाएगा।

विवियन की बायनेस जारी

गौरतलब है कि पिछले दो हफ्तों से विवियन डीसेना घर के टाइम गॉड बने हुए हैं। इस हफ्ते भी उन्होंने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए अपने विरोधियों को नॉमिनेट किया है, जबकि अपने ग्रुप के सभी लोगों को सेफ किया है। उनकी इस बॉयसनेस के चलते लोग उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें