Bhool Bhulaiyaa 3 Actress Talk About her Painful Career: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। इस बीच फिल्म की एक्ट्रेस रोज सरदाना ने अपने करियर को लेकर कई खुलासे किए। एक्ट्रेस ने बताया कि एक वक्त था जब उन्हें टीवी से करियर बनाने के बारे में सोचा था लेकिन उन्हें या तो चलते शो से निकाल दिया जाता था। या फिर रिप्लेस कर दिया जाता था। इस वजह से उन्हें टीवी छोड़नी पड़ी। भले ही रोज सरदाना को फिल्मों में अभी खास पहचान नहीं मिली हो लेकिन उनका कहना है कि टीवी की जर्नी उनके लिए काफी दुखों से भरी रही है।
टीवी जर्नी मुश्किल भरी रही
मीडिया से बातचीत में एक्ट्रेस रोज सरदाना ने कहा कि मुंबई में उनका सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। उन्होंने फिल्में करने के बारे में कभी नहीं सोचा था लेकिन उनका टीवी करियर इतना खराब रहा कि उन्हें फिल्मों की तरफ रुख करना पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं टीवी में करियर बनाना चाहती थी टेलीविजन कभी सफल नहीं रहा। मुझे या शो से निकाल दिया जाता था या रिप्लेस कर दिया जाता था।’
रोज सरदाना ने कहा, ‘मुंबई आने के बाद मुझे बालाजी टेलीफिल्म्स के शो मेरी आशिकी तुमसे ही में काम करने का मौका मिला। पहला शॉट देते वक्त मैं काफी नर्वस थी लेकिन एक समय के बाद शो के डायरेक्टर अनिल वी कुमार मुझे डांटने लगे थे। मैं रोती थी। दो महीने बाद ही मुझे शो से बाहर कर दिया गया।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: विवियन डीसेना किन 8 कंटेस्टेंट को करेंगे नॉमिनेट? बिग बॉस ने दी बड़ी पावर
इन दो फिल्मों में मिला मौका
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मैंने जितने भी शो किए मुझे उनसे निकाल दिया गया। मुझे एक शो मिला जिसमें लीड कैरेक्टर था। उस शो से भी मुझे 4 महीने बाद रिप्लेस कर दिया गया। चैनल का कहना था कि वो मेरे काम से खुश नहीं थे। तंग आकर मैंने फैसला किया कि अब टीवी नहीं करना है। इसके बाद मैंने ओटीटी और फिल्मों के लिए ट्राई किया। मुझे दृश्यम 2 और वाइल्ड वाइल्ड पंजाब में काम करने का मौका मिला। अब मुझे भूल भुलैया 3 में काम करने का मौका मिला है।’
तृप्ति डिमरी की बहन का किरदार
अपने किरदार पर बात करते हुए रोज सरदाना ने कहा कि उनके लिए माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर करना एक सपने की तरह रहा है। उन्होंने इस फिल्म में तृप्ति डिमरी की बहन का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके परिवार को उनके रिजेक्शन सुनने की आदत हो गई थी। उनके पिता नहीं चाहते थे कि वो बेंगलुरु की जॉब छोड़कर दोबारा इंडस्ट्री में आएं लेकिन उन्होंने रिस्क लिया। बता दें कि भूल भुलैया 3 दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
संबंधित खबरें
'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
2 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
3 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
4 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
4 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
5 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
6 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
16 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
20 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines