Bigg Boss 18: विवियन डीसेना किन 8 कंटेस्टेंट को करेंगे नॉमिनेट? बिग बॉस ने दी बड़ी पावर

Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर की एंट्री हो चुकी है। इस बीच बिग बॉस ने विवियन डीसेना को बड़ी पावर दे डाली है।

Bigg Boss 18 Nomination Task

Bigg Boss 18 Nominations.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 का गेम अब काफी मजेदार होने लगा है। शो में बीती रात दो नए कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई। दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर यह दोनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर घर में आ चुके हैं और घर का पारा बढ़ा चुके हैं। इस बीच घर के टाइम गॉड विवियन भी अब खुलकर अपना गेम घरवालों के सामने ला रहे हैं। आने वाले एपिसोड में उन्होंने घरवालों के सामने खुद को बायस्ड बता दिया है। यही नहीं उन्हें नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस ने बड़ी पावर दे दी है, जिससे साफ है कि इस बार का नॉमिनेशन टास्क काफी दिलचस्प होने वाला है।

विवियन को मिली बड़ी पावर

बिग बॉस 18 से जुड़े अपडेट देने वाले फैन पेज बिग बॉस तक ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में बिग बॉस ने टाइम गॉड विवियन डीसेना को नॉमिनेशन से पहले एक बड़ी पावर दे दी है। इसके तहत सभी घरवालों में से किन्हीं 8 घरवालों को एक साथ नॉमिनेट करने की पावर अब विवियन के पास होगी।

विज्ञापन

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि बिग बॉस टाइम गॉड विवियन डीसेना से कहते कहते हैं कि वो 8 सदस्यों को घर से बेघर होने के लिए सीधे-सीधे नॉमिनेट करेंगे। यह सुनकर सभी घरवालों के होश उड़ने वाले हैं। प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि विवियन सबसे पहले अपने निशाने पर जेल में बंद श्रुतिका अर्जुन को लेते हैं। वो उनसे कहते हैं कि आप सीधे प्वाइंट टू प्वाइंट बात करें। इसके बाद वह करणवीर मेहरा को नॉमिनेट करने के लिए अपना तर्क देते हैं।

विवियन ने खुद को बताया बायस्ड

उधर, विवियन डीसेना के तर्क पर करणवीर मेहरा कहते हैं कि क्या अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और एलिस कौशिक से कोई गलती नहीं हुई है? इस पर विवियन कहते हैं, ‘आप लोग हमेशा यही कहते हैं कि हम चारों का एक ग्रुप है। हां है कम से कम हम ओरिजनल तो हैं।’ इसके बाद उनमें बहस होनी शुरू हो जाती है।

विज्ञापन

कुल मिलाकर कहा जाए तो बिग बॉस का एक ट्विस्ट सभी घरवालों पर भारी पड़ गया है। जाहिर है कि विवियन डीसेना को नॉमिनेशन की पावर मिली है तो वह सबसे पहले श्रुतिका अर्जुन, करणवीर मेहरा, आरफीन खान, सारा आरफीन खान, रजत दलाल, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, दिग्विजय सिंह राठीऔर चाहत पांडे को अपने निशाने पर ले सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में टाइम गॉड किन 8 घरवालों को नॉमिनेट करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ