Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

भोजपुरी

VIDEO: बॉलीवुड-साउथ पर भोजपुरी फीवर, ‘राजाजी के दिलवा’ पर पवन सिंह संग थिरके अदिवी शेष, पूनम पांडे से भी नहीं हुआ कंट्रोल

Bhojpuri Fever On Bollywood-South: बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक पर इन दिनों भोजपुरी का फीवर खूब देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में अब पवन सिंह के साथ अदिवी शेष को ठुमके लगाते हुए देखा गया है.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 11, 2026 12:40
Bhojpuri Fever On Bollywood-South
बॉलीवुड-साउथ पर भोजपुरी फीवर (Photo- Instagram)

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक भोजपुरी स्टार पवन सिंह का खूब जलवा देखने के लिए मिल रहा है. वहीं भोजपुरी गानों का भी फीवर लोगों ही नहीं बल्कि सेलेब्स के भी सिर चढ़कर बोल रहा है. बीते दिनों ही पवन सिंह की एंट्री अदिवी शेष की ‘डकैत’ में हुई है. बताया जा रहा है कि पावर स्टार पवन सिंह ने उनकी फिल्म के लिए गाना गाया है. इसी बीच पवन सिंह के साथ अदिवी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भोजपुरी स्टार के साथ उनका हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं.

पवन सिंह और अदिवी शेष का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें साउथ और भोजपुरी के स्टार को एक साथ एक ही फ्रेम में देखा जा सकता है. पवन सिंह अदिवी को उनके गाने पर डांस करने के लिए कहते हैं वहीं, अदिवी भी खुशी-खुशी राजी हो जाते हैं और वो पावरस्टार के स्टेप को कॉपी करते हैं. वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि पवन सिंह का वायरल भोजपुरी सॉन्ग ‘राजाजी के दिलवा’ पर दोनों एक्टर्स हुक स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं. अदिवी, पवन सिंह का हुक स्टेप कॉपी करते हैं. दोनों एक ही फ्रेम में एक साथ कमाल के लग रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में राजपाल यादव, पाई-पाई के हुए मोहताज, कभी फ्री में खाने वालों की घर पर लगती थी लाइन

पूनम पांडे भी नहीं कर पाईं कंट्रोल

इसके साथ ही अदिवी शेष और पवन सिंह का वीडियो सामने आने के बाद पूनम पांडे का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें भी पावरस्टार के भोजपुरी ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘राजाजी के दिलवा’ पर शानदार मूव्स दिखाते हुए देखा जा सकता है. वो भी इस गाने पर पवन सिंह का हुक स्टेप करते हुए नजर आ रही हैं. उनका डांस वीडियो देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है.

---विज्ञापन---
https://www.instagram.com/p/DUX7BoHimel

पवन सिंह का पुराना स्टेटमेंट वायरल

अदिवी शेष और पूनम पांडे के डांस वीडियो के सामने आने के बाद ही फैंस पवन सिंह के उस बयान की चर्चा कर रहे हैं, जब उन्होंने खेसारी लाल से विवाद के बीच एक मंच से कही थी. उन्होंने कहा था, ‘मैं उस-उसको भोजपुरी गाने पर नचाउंगा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.’ आपको बता दें कि पवन सिंह ने इसके पहले सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के फिनाले में ‘राजाजी के दिलवा’ पर सलमान को भी नचाया था.

यह भी पढ़ें: बेवफा निकलीं ‘वड़ा पाव गर्ल’? पत्नी चंद्रिका दीक्षित के वेडिंग रूमर्स पर पति का आया रिएक्शन, कहा- ‘मेरे नसीब में…’

पवन सिंह ने तेलुगु इंडस्ट्री से मिलाया हाथ

गौरतलब है कि पवन सिंह भोजपुरी के साथ ही हिंदी में ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों के लिए गाने गा चुके हैं, जो चार्टबस्टर रहे हैं. ऐसे में अब उनकी एंट्री तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी हो गई है. एक्टर ने हाल ही में अदिवी शेष के साथ एक पोस्ट शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘भोजपुरी और तेलुगु जिंदाबाद.’ इसके बाद चर्चा होने लगी थी कि भोजपुरी स्टार अदिवी शेष के लिए फिल्म ‘डकैत’ में गाना गाने वाले हैं. हालांकि, ये अभी तक क्लीयर नहीं हुआ है कि एक्टर ने तेलुगु में किस फिल्म के लिए अदिवी के साथ हाथ मिलाया है.

First published on: Feb 11, 2026 12:40 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.