हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सलमान खान की हाइट कैसे उपासना सिंह के काम के आई आड़े? हाथ से निकली थी सुपरहिट फिल्म

Salman Khan Maine Pyar Kiya: सलमान खान के कारण उपासना सिंह के हाथ से सूरज बड़जात्या की बड़ी फिल्म निकल गई थी। डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने कई साल बाद उपासना को फिल्म से निकाले जाने का कारण बताया था।

विज्ञापन
भाग्यश्री से पहले इस एक्ट्रेस को मिला था 'मैंने प्यार किया' का ऑफर। (Photo Credit- Social Media)

Salman Khan Maine Pyar Kiya: मशहूर एक्ट्रेस उपासना सिंह ने एक बार अपने एक इंटरव्यू में करियर से जुड़ा बड़ा खुलासा किया था। एक्ट्रेस के हाथ से सूरज बड़जात्या की एक सुपरहिट फिल्म निकल गई थी। वो पूरी तरह से फिल्म के लिए फाइनल हो चुकी थीं, बावजूद इसके उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया। उपासना को बाद में जाकर पता चला कि फिल्म से उनका पत्ता कटने की वजह सलमान खान थे। सलमान खान के कारण फिल्म से उपासना सिंह को निकालकर उनकी जगह भाग्यश्री को कास्ट किया गया था। ये फिल्म थी ‘मैंने प्यार किया’।

भाग्यश्री को किया गया था उपासना सिंह से रिप्लेस

ये जानकर आपको भी झटका लगा होगा कि भाग्यश्री ‘मैंने प्यार किया’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। उनकी जगह पहले उपासना सिंह फिल्म का हिस्सा बनने वाली थीं। उपासना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया- ‘मैंने प्यार किया फिल्म में भाग्यश्री की जगह मेरा सब कुछ फाइनल हो गया था। फिर अचानक मुझे पता लगा कि मैं उस फिल्म में नहीं हूं। जब फिल्म बनकर आई तो मुझे बहुत दुख हुआ।’ एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इतना बुरा लगा था कि वो ये फिल्म देखने तक नहीं गई थीं क्योंकि भाग्यश्री की जगह वो हो सकती थीं।

‘मैंने प्यार किया’ में उपासना थी पहली पसंद

कई साल बाद उपासना सिंह को सूरज बड़जात्या के साथ काम करने का मौका मिला। उन्हें करीना कपूर, ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन के साथ ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ में काम करने का चांस मिला था। उनकी जोड़ी जॉनी लीवर के साथ बनी थी। इस दौरान सूरज बड़जात्या ने सबके सामने पूछा था कि क्या उन्हें पता है सबसे पहले ‘मैंने प्यार किया’ के लिए किस हीरोइन को सेलेक्ट किया गया था? करीना कपूर और बाकी सभी ने पूरी एक्साइटमेंट के साथ पूछा कि वो कौन थीं? तो सूरज ने रिवील किया कि भाग्यश्री की जगह उपासना इस फिल्म का हिस्सा बनने वाली थीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में Gaurav Khanna हुए ‘कॉर्नर’? 15 कंटेस्टेंट्स में से एक ने भी नहीं दिया साथ

सलमान की छोटी हाइट के कारण फिल्म से बाहर हुईं एक्ट्रेस

फिर उपासना ने उनसे सवाल कर लिया कि उन्हें क्यों नहीं रखा गया और एक्ट्रेस ने शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें इस बारे में शर्म की वजह से किसी को भी नहीं बताया। हालांकि, तब उन्हें सूरज ने बताया कि वो सलमान खान से लम्बी लग रही थीं। फिर भी उपासना को शिकायत रही कि श्रीदेवी के साथ तो सलमान काम कर चुके हैं, जबकि उनकी और श्रीदेवी की हाइट बराबर थी। ऐसे में उनको मलाल रहा कि श्रीदेवी अगर सलमान खान के साथ काम कर सकती थीं, तो वो क्यों नहीं कर सकती थीं?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola