Bollywood Actress Flop in Bhojpuri: हिंदी सिनेमा की कई हसीनाएं ऐसी रही हैं, जिन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ और भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया है. बॉलीवुड में हिट होने वाली एक्ट्रेसेस का साउथ और भोजपुरी में उस तरह से सिक्का नहीं चल पाया, जैसे को हिंदी सिनेमा में राज किया करती थी. आज हम आपको बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी, लेकिन ये एक्ट्रेस भोजपुरी में आने के बाद बुरी तरह से फ्लॉप हो गईं.
भोजपुरी सिनेमा में आजमाई किस्मत
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस में से भाग्यश्री हैं. भाग्यश्री ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी किस्मत आजमाई है. जी हां, सलमान खान के साथ डेब्यू करने वाली भाग्यश्री अपनी पहली ही फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से छा गई थी. लोगों को उनकी ये फिल्म बेहद पसंद आई थी.
फिल्म ‘देवा’
हालांकि, फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली और फिल्म कुछ समय के बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा. जी हां, भाग्यश्री ने कुछ समय के बाद ही फिल्म ‘देवा’ से भोजपुरी सिनेमा में कदम रख दिया था. इसके अलावा उन्होंने मनोज तिवारी के साथ ‘जनम जनम क साथ’ जैसी फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है.
पति के साथ भी किया काम
बता दें कि फिल्म ‘एगो चुम्मा दे द राजाजी’ में भी भाग्यश्री ने काम किया था. इस फिल्म में उनके पति हिमालय दासानी प्रोड्यूसर थे. हालांकि, फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप निकली थी. कई फिल्मों में काम करने के बाद भी एक्ट्रेस को वो सफलता नहीं मिली, जिसकी वो हकदार थीं, इसलिए एक्ट्रेस ने भोजपुरी सिनेमा से दूरी बना ली.
भोजपुरी में नहीं मिली पहचान
कभी बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने वाली भाग्यश्री को भोजपुरी में वो नाम और पहचान नहीं मिल पाई. हालांकि, हिंदी सिनेमा में एक्ट्रेस का अपना जलवा रहा है और उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया है. भाग्यश्री की फिल्में लोगों को पसंद आती रही हैं.
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के साथ ही आता है उनके इस करीबी का बर्थडे, एक ही दिन होता है जश्न
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines