Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Bawaal song Dilon ki Doriyan: ‘दिलों की डोरियां’ ने मचाया ‘बवाल’, फिर छा गई वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की जोड़ी

Bawaal song Dilon ki Doriyan: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अदाकारा जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘बवाल’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। वहीं, अब इस फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ‘बवाल’ का नया गाना […]

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Jul 18, 2023 15:37
Bawaal song Dilon ki Doriyan
Bawaal song Dilon ki Doriyan

Bawaal song Dilon ki Doriyan: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अदाकारा जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘बवाल’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था।

वहीं, अब इस फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ‘बवाल’ का नया गाना ‘दिलों की डोरियां’ बेहद शानदार वेडिंग सॉन्ग है, जो फैंस को पसंद आ रहा है।

---विज्ञापन---

Bawaal song Dilon ki Doriyan रिलीज

फिल्म ‘बवाल’ के नए गाने ‘दिलों की डोरियां’ को देखकर साफ पता लगा रहा है कि ये प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बीच की है। वहीं, इस गाने में वरुण धवण ने अजय की भूमिका निभाई है और जान्हवी कपूर निशा के किरदार में नजर आ रही है।

---विज्ञापन---

विशाल मिश्रा ने दी गाने को अपनी आवाज

इसके साथ ही इस गाने को विशाल मिश्रा, ज़हरा एस खान और रोमी ने अपनी आवाज दी है। वहीं तनिष्क बागची ने संगीत दिया है। इस गाने में जान्हवी कपूर और वरुण धवन एक दूसरे के प्यार में नजर आ रहे हैं। वहीं, फैंस को भी दोनों की केमस्ट्री खूब पसंद आ रही है।

जान्हवी कपूर और वरुण धवन की शादी का फंक्शन

वहीं, अगर गाने की बात करें तो इसमें जान्हवी कपूर और वरुण धवन की शादी के फंक्शन को दिखाया गया है। गाने की शुरुआत हल्दी समरोह के साथ होती है फिर मजेदार संगीत में दोनों थिरकते नजर आते हैं। जान्हवी कपूर और वरुण धवन गोल्डन रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। साथ ही सभी मस्ती में झूमते नजर आ रहे है। वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म की शूटिंग भारत से लेकर पेरिस, बर्लिन, एम्स्टर्डम, क्राको, वारसॉ और पोलैंड जैसे शहरों में हुई है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इसके साथ ही बता दें कि इस फिल्म को 21 जुलाई को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी एक न्यूली वेड कपल की है जो अपने हनीमून पर यूरोप जाते हैं। वहीं, अब फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

First published on: Jul 18, 2023 03:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.