Dream Girl 2 Teaser: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) हमेशा ही अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
वहीं, साल 2019 में एक्टर की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) आई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद इसके सीक्वल की डिमांड की गई और अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) भी जल्द आने वाली है। इस बीच अब फिल्म को लेकर अपड़ेट आया है।
Dream Girl 2 का टीजर आज होगा रिलीज
दरअसल, आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर के साथ ही जानकारी दी गई है कि फिल्म का टीजर आज रिलीज किया जाएगा। साथ ही फिल्म के ट्रेलर को लेकर जानकारी दी गई है कि ट्रेलर कल यानी 1 अगस्त को जारी होगा। वहीं, पोस्टर की बात करें तो इसमें आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे भी नजर आ रही है। वहीं, आयुष्मान खुराना ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ये है परी, मेरी ड्रीम गर्ल।
आज होगा पूजा का दीदार
बता दें कि इस फिल्म के कई टीजर पहले भी जारी हो चुके हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आए हैं। वहीं, फिल्म के मेकर्स ने इसके प्रमोशन के लिए अनोखा रास्ता अपनाया है। दरअसल, पूजा के चाहने वालों की लिस्ट बहुत बड़ी है। इसमें पठान से लेकर रॉकी यानी रणवीर सिंह और चंकी पांडे तक के नाम शामिल हो चुके हैं। वहीं, अब तक सबने सिर्फ पूजा की आवाज सुनी है और सब पूजा का दीदार करने को बेकरार है।
Dream Girl 2 Teaser
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं, अब फैंस को इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। आज पूजा अपने फैंस के दिलों के टेलीफोन की घंटी बजाने आ रही है। बता दें कि आज ड्रीम गर्ल 2 का टीजर रिलीज होने वाला है। इसकी जानकारी आयुष्मान खुराना ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। वहीं, अब फैंस को फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
15 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
16 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines