Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Assi या Do Deewane Seher Mein… पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने जमाई धाक? O Romeo का भी जान लें हाल

Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 1: तापसी पन्ने की 'अस्सी' और मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने सहर में' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. दोनों फिल्मों को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला. चलिए अब ये जानते हैं दोनों फिल्मों में से किसने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 21, 2026 06:29
Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 1
'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. दोनों ही फिल्मों ने रिलीज से पहले ऑडियंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रखी थी. अब फाइनली फैंस इन दोनों फिल्मों सिनेमाघरों में देख रहे हैं. पहले दिन दोनों की कमाई एक जैसी ही रही. दोनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 19-20 का फर्क ही दिखाई दिया. सोशल मीडिया पर भी दोनों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

‘अस्सी’ की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ का बिजनेस किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 7.38% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 3.88%, दोपहर के शो 7.24%, शाम के शो 6.92% और रात के शो 11.48% रहे. पहले दिन धीमी शुरुआत होने के बाद अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, छावा के विकी कौशल ने किया दिलचस्प कमेंट

‘दो दीवाने सहर में’ का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ ने पहले दिन ‘अस्सी’ से ज्यादा कमाई की. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.29% रही. वहीं सुबह के शो 5.77%, दोपहर के शो 8.48%, शाम के शो 7.94% और रात के शो 14.96% रहे. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस इसकी तारीफ कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘किंग’ के डायरेक्टर Siddharth Anand की क्रिप्टिक पोस्ट से मचा हड़कंप, ‘बेबी पंच’ लिखकर बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन

‘ओ रोमियो’ ने कितनी की कमाई?

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 49.35 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 75.15 करोड़ हो गया है. अपकमिंग दिनों में जल्द ही ये 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली है. बता दें फिल्म में शाहिद कपूर के साथ-साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल मुख्य भूमिका में हैं.

First published on: Feb 21, 2026 06:29 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.