---विज्ञापन---

अर्जुन रामपाल से पहले इन सेलेब्स के अकाउंट्स को हैकर्स ने बनाया शिकार, कर दिए थे आपत्तिजनक पोस्ट

Arjun Rampal Twitter Account Hacked: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर का अकाउंट हैक हुआ है। इससे पहले भी फिल्म जगत के ना जाने कितने ही सितारे हैं जिनका अकाउंट हैक हुआ है। चलिए आपको बताते हैं किस-किस सेलेब का अकाउंट अब तक हैक हुआ है।

---विज्ञापन---

Arjun Rampal Twitter Account Hacked: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने फैंस और सभी चाहने वालों को एक जानकारी दी है, साथ ही उन्होंने सभी को आगाह भी किया। दरअसल अर्जुन राम पाल का एक्स अकाउंट हैक हो गया जिसके बारे में उन्होंने खुद ही फैंस को बताया। अर्जुन रामपाल ने सभी से रिक्वेस्ट भी की कि वो किसी भी मैसेज या पोस्ट पर कोई भी रिएक्शन ना दें। लेकिन अर्जुन से पहले अब तक कई बॉलीवुड के सितारों का अकाउंट हैक हो चुका है। चलिए आपको बताते हैं अब तक किस-किस सेलेब का अकाउंट हैक हुआ है।

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

अर्जुन रामपाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बताया कि उनका एक्स अकाउंट हैक कर लिया गया है। पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस को चेतावनी दी कि वो किसी भी संदिग्ध ट्वीट या मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें। अर्जुन ने इस मामले को लेकर फैंस से धैर्य बनाए रखने की अपील की और ये भी बताया कि वो इस पर जल्द ही एक्शन भी लेंगे।

---विज्ञापन---

फैंस ने अर्जुन की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें अपना सपोर्ट दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं अर्जुन से पहले बॉलीवुड के कई सेलेब्स का अकाउंट भी हैक हो चुका है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

---विज्ञापन---

अर्जुन से पहले इन सेलेब्स का अकाउंट हुआ हैक

अर्जुन रामपाल के अकाउंट हैक होने की खबर ने एक बार फिर ये बता दिया है कि बॉलीवुड के सेलेब्स के अकाउंट को हैकर आए दिन अपना शिकार बनाते ही रहते हैं। कई हैकर्स के निशाने पर बॉलीवुड के सेलेब्स होते हैं। अर्जुन से पहले भी कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स के अकाउंट हैक हो चुके हैं।

सारा अली खान – बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का इंस्टाग्राम अकाउंट साल 2021 में हैक हो गया था। हैकर्स ने उनके अकाउंट से कई फर्जी पोस्ट्स की और इससे उनके अकाउंट पर काफी खलबली मच गई थी।

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा – देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के ट्विटर अकाउंट को भी हैकर्स ने अपना शिकार बना लिया था। साल 2020 में उनके अकाउंट पर अजीबों-गरीब ट्वीट्स किए गए थे, जिसे उन्होंने जल्दी ही रिपोर्ट किया और अपने अकाउंट को किसी तरह सुरक्षित किया।

सैफ अली खान – अभिनेता सैफ अली खान का ट्विटर अकाउंट भी 2019 में हैक हुआ था। हैकर्स ने उनके अकाउंट से कई विवादास्पद ट्वीट्स किए, जिससे उनकी ऑनलाइन छवि को काफी नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई।

---विज्ञापन---

कृति सेनन – कृति सेनन के इंस्टाग्राम अकाउंट को हैकर्स ने अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया था। उनके अकाउंट से फर्जी विज्ञापन और स्कैम लिंक पोस्ट किए गए थे, जिससे उनके फैंस काफी चिंतित हो गए थे।

 रेखा – दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी हैकर्स के वार से बच नहीं पाई हैं। उनका भी ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है। 2018 में उनके अकाउंट से आपत्तिजनक और फर्जी पोस्ट डाले गए थे जिसे उन्होंने रिपोर्ट किया था। इनके अलावा कई सेलेब्स और भी हैं जिनके अकाउंट्स को कभी ना कभी हैक किया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सलमान खान के साथ एक और होस्ट, शो के कंटेस्टेंट्स के नाम भी हुए फाइनल, कब से होगा शुरू?

First published on: Aug 10, 2024 06:40 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola