Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर के साथ अपने जीवन की पहली ट्रिप के बारे में बात की है। पिता के साथ फ्रैंकफर्ट में हंस जिमर की कंसर्ट देखने गए थे तो उसके याद करते हुए उन्होंने कहा कि- ‘मुझे खुशी है कि यह बहुत अच्छी रही।’
बता दें कि अर्जुन इस समय यूरोप में हैं और अपने पूरे समय का बहुत अच्छा उपयोग कर रहे हैं। अर्जुन एक सिनेप्रेमी हैं और संगीत बहुत पसंद करते हैं।
पिता बोनी कपूर के साथ पहली ट्रिप
वीकेंड पर वो फ्रैंकफर्ट फेस्टहैली में ऑस्कर, ग्रैमी और गोल्डन-ग्लोब विजेता कंपोजर हंस जिमर की लाइव परफॉर्मेंस में शामिल हुए, लेकिन फ्रैंकफर्ट में उनकी यह ट्रिप बहुत खास इसलिए थी क्योंकि यह उनके पिता बोनी कपूर के साथ उनके जीवन की पहली ट्रिप थी।
मैं उनका संगीत हमेशा से बहुत ज्यादा पसंद करता हूं- अर्जुन
अर्जुन ने कहा कि- ‘‘हंस जिमर की परफॉर्मेंस देखना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था। यह भावुक, प्रेरणाप्रद और बेहतरीन थी। वह धरती पर आए सबसे प्रतिभाशाली मनुष्यों में से एक हैं और फ्रैंकफर्ट में इतने नजदीक और व्यक्तिगत रूप से उनकी विलक्षण प्रतिभा को देखना एक सम्मान की बात है। मैं उनका संगीत हमेशा से बहुत ज्यादा पसंद करता हूं। मेरा मतलब है कि उनका कार्य बहुत विस्तृत और विलक्षण है।’’
मुझे उनकी कंसर्ट का अनुभव लेने का यह अवसर मिला- अर्जुन
इसके आगे उन्होंने कहा कि- ‘‘मैं द लॉयन किंग, ग्लैडियेटर, द डार्क नाईट ट्राईलॉजी, इंसेप्शन, मैन ऑफ स्टील, इंटरस्टेलर जैसी फिल्मों में उनका बेहतरीन काम देखकर मंत्रमुग्ध हो गया था और मुझे खुशी है कि मुझे उनकी कंसर्ट का अनुभव लेने का यह अवसर मिला।’’
यह ट्रिप मेरे लिए बहुत ज्यादा खास थी- अर्जुन
अर्जुन ने आगे कहा कि- ‘‘यह ट्रिप मेरे लिए और ज्यादा खास इसलिए भी है क्योंकि मेरे पिता के साथ यह मेरी पहली ट्रिप है। हमने एक साथ यात्रा कभी नहीं की। उनके साथ मजे करना और उनसे बात करते हुए शाम का आनंद लेना बहुत ही शानदार था। वो भी हंस जिमर के फैन हैं और हमने इस शो का पूरा आनंद लिया। हमने इसके लिए योजना बनाई थी और मुझे खुशी है कि यह बहुत अच्छी रही।’’
अर्जुन कपूर वर्कफ्रंट
बता दें कि अर्जुन कपूर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करते दिखाई देंगे। आने वाले महीनों में अर्जुन नुआ शैली की थ्रिलर फिल्म द लेडीकिलर में भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वो भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
17 mins agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
1 hr agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
13 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
14 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
15 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
17 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
18 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
19 hrs agoEntertainment News LIVE: जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन' की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक दे रही फिल्म
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines