Arjun Bijlani Wife: 2026 साल की शुरुआत में ही मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा शर्मा बिज्लानी ने पिता राकेश चंद्रा स्वामी का निधन हो गया, जिससे पूरा परिवार अभी तक शॉक में है. इसी बीच पिता की शोक समारोह रखा गया, जिसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ हुआ. निशा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज को पोस्ट किया और अपने पिता के लिए इमोशनल नोट लिखा.
यह भी पढ़ें: महादेव की दीवानी बनी ये अफगानी मॉडल, मुस्लिम नाम के पीछे जोड़ा ‘शंकर’, रोजाना करती हैं पूजा-पाठ
पिता के लिए इमोश्नल नोट
नेहा स्वामी ने पिता के शोक समारोह की फोटो शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा. उन्होंने लिखा कि ‘डैडी, मुझे अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है कि आप चले गए. मेरा दिल अभी भी इस बात को इनकार कर रहा है. सिर्फ मैं नहीं बल्कि पूरा परिवार खालीपन महसूस कर रहा है. मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं. मैं अभी भी आपके साथ किए हुए डिनर के बारे में सोच रहीं. आपसे की हुई वो आखिरी बात, वो साथ सबकुछ मैं महसूस कर सकती हूं. मैं जानती हूं आप मां को कितना मिस करते थे. मैं आप दोनों की बेटी बनकर बहुत लकी हूं.’
यह भी पढ़ें: पवन सिंह के शो में मचा बवाल, लोग हुए चोटिल, दर्जनों कुर्सियां भी टूटीं, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठियां
उन्होंने बताया कि ‘आपने मुझे प्यार करना सिखाया. मां ने भी यही सिखाया. मैं जो कुछ भी हूं वो सब आप दोनों की वजह से हूं. मैं आप तीनों के यानी भाई, मां और आपको महसूस करती हूं और सोचती हूं कि आप तीनों लोग ऊपर साथ में होंगे. भाई, प्लीज मां और डैडी का ख्याल रखना. बस मुझे थोड़ा गिल्ट महसूस होता है कि आप दोनों का मैं अच्छे से ख्याल नहीं रख पाई. लेकिन मुझे पता है कि आप तीनों साथ में होंगे और यही मुझे शांति देता है.’
आगे लिखा- ‘आप निशू की चिंता ना करें. मैं उसका ख्याल रखूंगी. मैं अयान को वैसा ही प्यार दूंगी, जैसा आपने उसे दिया. और अर्जुन आपको ऐसे ही हमेशा प्राउड फील करवाता रहेगा. अभी भी दुख होता है. मैं आपके साथ कुछ और वक्त गुजारना चाहती थी, और बातें करना चाहती थी. आई लव यू पापा.’
अर्जुन बिजलानी का कठिन समय
अर्जुन बिजलानी मशहूर टीवी और फिल्म कलाकार हैं. उन्होंने लेफ्ट राइट लेफ्ट, नागिन , मोहे रंग दे, रिमिक्स, कार्तिका, बॉक्स क्रिकेट लीग, मिले जब हम तुम, यह है आशिक़ी जैसे कई टीवी शो, रिएलिटी शो और फिल्मों में काम किया है. इस समय ससुर के निधन के बाद से उनका और परिवार कठिन समय चल रहा है.
यह भी पढ़ें: Mardaani 3 की अम्मा ही नहीं, इस फ्रेंचाइजी के 2 खूंखार विलेन ने भी उड़ा दी थी नींद, दरिंदगी से कांप उठी थी रूह
संबंधित खबरें
डबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
30 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines