Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘सिनेमा नहीं, प्रोपेगैंडा है…’, अनुराग कश्यप ने विपुल शाह की ‘The Kerala Story 2′ की उड़ाई धज्जियां

विपुल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है. इसी बीच बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप में भी फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' को 'बकवास' बताया है और आलोचना की है चलिए जानते हैं कि डायरेक्टर ने विपुल शाह की फिल्म के बारे में क्या कुछ कहा है.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 22, 2026 18:38
the kerala
अनुराग कश्यप ने  ‘The Kerala Story 2' को लेकर क्या कहा?

विपुल शाह ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की सक्सेस के बाद, दूसरी फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ बनाई है. यह फिल्म 27 फरवरी को थिएटर में रिलीज की जाएगी. लेकिन उससे पहले यह फिल्म काफी कंट्रोवर्सी में घिर चुकी है. इस फिल्म का डायरेक्शन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है. लेकिन फिल्म को लेकर विवाद काफी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. इसी बीच डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी विपुल शाह की फिल्म को लेकर कड़ी आलोचना की है.

यह भी पढ़ें: 1.1 बिलियन व्यूज वाला Akshay Kumar का वो गाना, जो 6 साल बाद भी फैंस की आंखें कर देता है नम

---विज्ञापन---

अनुराग कश्यप ने ‘द केरला स्टोरी 2’ के बारे में क्या कहा?

आपको बता दें कि साल 2023 में विपुल शाह ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ बनाई थी. वहीं अब वो इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ है. यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. लेकिन इस फिल्म को लेकर लगातार बहस छिड़ रही है. वहीं अब डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म को  ‘प्रोपेगैंडा’ बताया है. उन्होंने आगे कहा कि यह मेकर्स का पैसा कमाने का तरीका है. दरअसल कोची के एयरपोर्ट पर जब डायरेक्टर अनुराग कश्यप से एक रिपोर्टर ने विपुल शाह की फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ के ऊपर चल रहे विवाद पर पूछा तो, अनुराग ने बिना किसी संकोच के विपुल शाह की फिल्म के ऊपर आपत्ति जताई है. इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म के लिए कहा “केरल स्टोरी बकवास प्रोपेगैंडा है.”

यह भी पढ़ें: Ramadan 2026: सुम्बुल तौकीर से इकबाल खान तक, TV सितारों की इफ्तार स्टोरीज ने जीता फैंस का दिल

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ‘द केरला स्टोरी 2’ पर क्या कहा?

अनुराग कश्यप ने फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए बीफ सीन पर कहा  “ऐसा बीफ कौन खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है. वो बस पैसा कमाना चाहते हैं, सबको खुश करना चाहते हैं और लोगों को बांटना चाहते हैं. फिल्म बनाने वाला लालची आदमी है. वो बस पैसा कमाना चाहता है.” इतना ही नहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी फिल्म को झूठा प्रोपेगेंडा फैलाने वाली फिल्म कहा है. वहीं फिल्म के खिलाफ केरल हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है.

First published on: Feb 22, 2026 06:38 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.