---विज्ञापन---

Ramadan 2026: सुम्बुल तौकीर से इकबाल खान तक, TV सितारों की इफ्तार स्टोरीज ने जीता फैंस का दिल

दुनियाभर के मुसलमान इन दिनों रोजा रख रहे हैं और खुदा की इबादत कर रहे हैं. रमजान का महीना अपने साथ रहमत-बरकत, सुकून और शुक्रगुजारी का एहसास लेकर आता है. आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी रमजान में इफ्तार से जूड़ी प्यारी यादें शेयर करते हुए नजर आते हैं. चलिए जानते हैं उनके बारे में.

---विज्ञापन---

रमजान का महीना अपने साथ सुकून, इबादत, बरकत और शुक्रगुजारी लेकर आता है. रमजान में मुसलमान 30 दिनों तक रोजा (उपवास) रखते हैं. रमजान के पाक महीने (पवित्र महीने) में टीवी इंडस्ट्री के कलाकार ने भी इफ्तार से जुड़ी अपनी प्यारी यादें शेयर की हैं.  दरअसल फलक नाज, सुम्बुल तौकीर खान, इकबाल खान और शाजान खान ने अपने बचपन में गुजारे रमजान के बारे में बताया है. इन टीवी सितारों ने बताया कि उन्हें बचपन में इफ्तारी का खूब इंतजार रहता था. लेकिन अब वक्त के साथ सब कुछ बदल गया है.

सुम्बुल तौकीर खान

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस से फेम पाने वाली सुम्बुल तौकीर खान ने बताया कि रमजान का महीना उनके लिए काफी खास होता है. सुम्बुल रमजान का महीना को शुक्रगुजारी, सब्र और अल्लाह से जुड़े का मौका मिलता है. इतना ही नहीं इस महीना परिवार वालो के साथ वक्त बिताने का भी मौका मिलता है.  सुम्बुल ने अपने बचपन की यादें शेयर करते हुए कहा की फर्श पर बैठकर अजान का इंतजार करती थी और बार-बार वक्त चेक करती थी. इतना ही नहीं सुम्बुल ने यह भी कहा कि मुझे अपना पहला रोजा पूरी तरह से याद है. मैं उस वक्त बहुत छोटी थी. लेकिन रोजा रखने की जिद थी. उन्होंने आगे कहा की बचपन में रमजान का महीना हमारे लिए त्योहार और स्वादिष्ट खाने तक जुड़ा हुआ था. लेकिन अब यह महीना इबादत का महीना बन गया है.

---विज्ञापन---

फलक नाज

फलक नाज ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि रमजान का महीना खुशियां और सुकून लेकर आता है. मैं इस पाक (पवित्र) महीने का पूरे साल इंतजार करती हूं. फलक ने कहा की रमजान में रोजा रखकर परिवार के साथ इफ्तार करना रमजान को काफी खास बनाता है. उन्होंने बचपन की यादें शेयर करते हुए कहा कि मुझे बचपन में स्वादिष्ट खाने से नहीं बल्कि एक मीठे शरबत से  जुड़ा है. दरअसल, फलक ने कहा की रमजान मुझे बचपन की याद दिलाता है. खासकर रूहअफ़जा. रूहअफ़जा के बिना रमजान मुझे बचपन में अधूरा सा लगता था. फलक नाज ने कहा कि जब मैने आर्थिक तंगी में पहला रोजा रखा था, वो आज भी मुझे अच्छी तरह से याद है. उन्होंने कहा कि मैने उस वक्त सिखा की सब्र करने वालों के साथ अल्लाह होता है.

इकबाल खान

इकबाल खान टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है. इकबाल रमजान को सबसे बेहतरीन महीना मानते हैं, उन्होंने कहा की यह महीना हमें सिखाता है कि पूरे साल किस तरीके से जिंदगी जीनी चाहिए. इकबाल ने बचपन की यादें शेयर करते हुआ कहा कि रमजान में जब मैं राजा रखता था और मुझे भूख लगती थी, तो मेरी मां मुझे प्यार और समझदारी से ख्याल रखती थी. इतना ही नहीं इकबाल ने यह भी कहा कि मैं भी अपने बच्चों को रमजान का असली मतलब समझाना चाहता हूं. दरअसल रमजान असल में इबादत और अल्लाह को याद करने का महीना है और इंसान होने का एहसास भी कराता है.

---विज्ञापन---

शीजन खान

रमजान के पवित्र महीना को लेकर शीजन खान ने कहा कि यह एक ऐसा महीना है, जो जिंदगी की पूरी रफ्तार को बदल कर रख देता है. उन्होंने ने कहा रमजान का मतलब बचपन में स्वादिष्ट खाने और जल्दी उठने से था. लेकिन जब बड़े हुए, तो पता चला रमजान का महीना इबादत और शुक्रगुजारी का है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि रमजान के महीने में अपनों के साथ वक्त बिताने का बेहतरीन समय मिल जाता है.

First published on: Feb 22, 2026 04:45 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola