टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर नकली पुलिस तो कई बार आई है लेकिन इस बार शो के सेट पर ‘असली’ पुलिस पहुंच गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि शो के एक एक्टर पर रियल लाइफ में कथित तौर पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। ये कोई और नहीं बल्कि शो में ‘राजा’ का किरदार निभाने वाले एक्टर जतिन सूरी है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, जतिन की गर्लफ्रेंड ने उन पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इस ऑफ-स्क्रीन विवाद के चलते पुलिस को ‘अनुपमा’ के सेट पर जाना पड़ा।
क्या है पूरा मामला?
इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, जतिन सूरी की गर्लफ्रेंड ‘अनुपमा’ के सेट पर पहुंची जहां उन्होंने एक्टर पर कथित तौर पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। मामला बढ़ने के बाद जब पुलिस से संपर्क किया गया तो वह सेट पर पहुंची। इसके बाद मामले ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया। बताया जाता है कि पुलिस अधिकारी कथित तौर पर जतिन सूरी और उनकी गर्लफ्रेंड को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लेकर गए।
यह भी पढ़ें: थिएटर नहीं OTT पर आएगी Bhool Chuk Maaf, नई रिलीज डेट के साथ आया अपडेट
एक्टर ने दावों से किया इनकार
रिपोर्ट के मुताबिक जब जतिन सूरी से संपर्क करते हुए इस घटना के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया तो उन्होंने पहले इन सभी दावों से साफ इनकार कर दिया। उसके बाद इस मामले पर किसी भी तरह का कमेंट करने से साफ इनकार कर दिया। दूसरी ओर चैनल या ‘अनुपमा’ की प्रोडक्शन टीम की ओर से भी इस मामले पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। ना ही जतिन सूरी पर लगे आरोपों और पुलिस की कार्रवाई पर कोई बयान सामने आया है। News 24 भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
इन शो में नजर आ चुके जतिन सूरी
गौरतलब है कि जतिन सूरी को ‘अनुपमा’ से पहले टीवी शो ‘एक था राजा एक थी रानी’ और ‘सौभाग्यवती भव: नियम और शर्तें लागू’ जैसे शो में देखा जा चुका है। ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो मेकर्स ने कुछ दिन पहले अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया था। इस प्रोमो में अनुपमा को लापता दिखाया गया था। इसके बाद वह किसी अनजान बस में बैठी हुई नजर आई थी। अब देखना होगा कि शो की कहानी क्या नया मोड़ लेती है?
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
11 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
12 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
15 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
16 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
17 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
17 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
18 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
19 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
19 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines