---विज्ञापन---

Bigg Boss 17 से हुईं बाहर, तो पति के साथ Chill करती नजर आईं Ankita Lokhande! यूजर्स बोले- इनकी फेक एक्टिंग…

Bigg Boss 17, Ankita Lokhande: बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद पहली बार पति के साथ नजर आई अंकिता लोखंडे। देखें वीडियो

---विज्ञापन---

Bigg Boss 17, Ankita Lokhande: बिग बॉस 17 से बाहर होने के बाद पहली बार अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को ankitalokhandee17 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

जैसे ही ये वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया। साथ ही यूजर्स ने भी इस पर जमकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं अंकिता के लेटेस्ट वीडियो के बारे में…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘असलियत दिखी, ट्रॉफी गई, इज्जत गई और अब…’, Bigg Boss 17 से बाहर आते ही ट्रोल हुईं Ankita Lokhande

---विज्ञापन---

टाइम टू हील आफ्टर टफ जर्नी- अंकिता

अंकिता लोखंडे के इस वीडियो को ankitalokhandee17 नाम के फेनपेज पर पोस्ट किया गया। जिस पर लिखा गया है कि टाइम टू हील आफ्टर टफ जर्नी। साथ ही इस पोस्ट के कैप्शन में भी लिखा है कि आपकी आत्मा को भी रेगुलर हीलिंग की जरुरत है। वहीं, वीडियो की बात करें तो इसमें साफ देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे अपने पति के साथ एक झरने के पास नजर आ रही है। साथ ही दोनों मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो पुराना भी हो सकता है। इसके लेटेस्ट होने की News24 पुष्टि नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है।

Ankita Lokhande

पति के साथ मस्ती करती दिखीं Ankita Lokhande। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

यूजर ने लिए मजे

वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता और विक्की के कई मस्ती वाले फोटोज भी हैं। साथ ही दोनों चिल कर रहे हैं। हालांकि अब ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर भी इस पर जमकर कमेंट्स करते हुए मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि इनकी फेक एक्टिंग शुरू ऑनलाइन, ऑफलाइन तो तूफान आया होगा कि विक्की तुने पार्टी करा, विक्की सासू मां ये क्या बोलीं, वो क्या किया तुने।

---विज्ञापन---

मुनव्वर फारुकी बने बिग बॉस 17 के विनर

एक दूसरे यूजर ने लिखा कि स्टे हैप्पी, आप दोनों हमेशा खुश रहे। एक और यूजर ने लिखा कि हम सोच रहे थे कि आप जीतेंगी। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी रहे हैं और अंकिता टॉप 4 से बाहर हो गई थी।

First published on: Jan 29, 2024 11:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola