'असलियत दिखी, ट्रॉफी गई, इज्जत गई और अब...', Bigg Boss 17 से बाहर आते ही ट्रोल हुईं Ankita Lokhande

Bigg Boss 17, Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि अभी तक उन्होंने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Ankita Lokhande

ट्रोल हुई अंकिता। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

विज्ञापन

Bigg Boss 17, Ankita Lokhande: बिग बॉस 17 को उसका विनर मिल गया है। जैसे ही अंकिता टॉप थ्री से बाहर हुई, तो सभी को झटका लगा। लोगों को उम्मीद थी कि टीवी की ये बहू पहले या दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अंकिता टॉप थ्री से बाहर हो गई।

वहीं, अब शो से बाहर होने के बाद अंकिता बेहद दुखी नजर आई। साथ ही उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

विज्ञापन

अंकिता के चेहरे पर साफ झलक रहा दुख

जैसे ही अंकिता शो से बाहर आई, तो वो काफी मायूस थी और उनके चेहरे पर शो ना जीतने का दुख अलग ही झलक रहा था। वहीं, सोशल मीडिया पर जैसे ही अंकिता का वीडियो सामने आया, तो यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और जमकर कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने इस पर लिखा कि इनके ओवर कॉन्फिडेंस की धज्जियां उड़ गई आज। द बिग बॉस हाउस रिविल्स द रियल सेल्फ। उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए अपना बेस्ट दिया, लेकिन नहीं हो पाया। सभी ने देखा कि वो क्या है…?

विज्ञापन
Ankita Lokhande

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande

विज्ञापन

अंकिता का मुंह बंद हो गया- यूजर्स

दूसरे यूजर ने लिखा कि थैंक यू अंकिता का मुंह बंद हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा कि मुनव्वर के जीतने से ज्यादा इनके हारने में जो खुशी मिली है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि घर में भी बेइज्जती और बाहर भी बेइज्जती। एक और यूजर लिखते हैं कि असलियत दिखी, ट्रॉफी गई, इज्जत गई और अब तलाक पक्का। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब इस वीडियो पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

अंकिता ने नहीं किया रिएक्ट

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अंकिता के चेहरे पर ना जीतने का दुख झलक रहा है। वहीं, यूजर्स भी अब उन्हें ट्रोल करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। हालांकि अभी तक इस पर अंकिता ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ