हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पिता की याद में फिर नम हुईं Ankita Lokhande की आंखे, इमोशनल नोट शेयर कर बोलीं- मुझे विश्वास नहीं...

विज्ञापन
Ankita Lokhande Emotional Letter On Late Father

Ankita Lokhande Emotional Letter On Late Father: बीते कुछ समय पहले ही टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पिता का निधन हुआ है। पिता के जाने से एक्ट्रेस बेहद दुखी है। अंकिता लोखंडे अपने पिता के बेहद करीब थी और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ पोस्ट करती रहती थी।

वहीं, अब एक्ट्रेस के पिता के निधन को एक महीना हो गया है। अपने पिता की वन मंथ डेथ एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने अपने पिता को याद करते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया है।

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar ने Jawan के लिए मांगी दुआ, लिखा- मेरे जवान पठान…

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर अंकिता लोखंडे ने शेयर किया पोस्ट

अंकिता लोखंडे ने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर शादी के सेलिब्रेशन की एक फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि पा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आज एक महीना हो गया है…आपकी हर पल याद आती है पा और मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं डैडी…जब तक मैं दोबारा न मिलूं, तब तक अपना ख्याल रखना दादा। इस पोस्ट में पिता के लिए एक्ट्रेस को दर्द साफ झलक रहा है।

फैंस भी कर दे रहे रिएक्शन

वहीं, अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि पिता को खोना बहुत दर्दनाक होता है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि मैं दर्द जानता हूं…मैंने कोविड के दौरान अपने पिता को खो दिया। तीसरे यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत प्यारी सुंदर तस्वीर। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर अंकिता के इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

अंकिता लोखंडे वर्कफ्रंट

इसके साथ ही अगर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस 17 में नजर आ सकती है, लेकिन अंकिता ने इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए इन्हें खारिज कर दिया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola